1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Accident Averted: लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, कई यात्री चलती ट्रेन से कूदे, चोटिल

Accident Averted: लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, कई यात्री चलती ट्रेन से कूदे, चोटिल

लखनऊ से चलकर चंडीगढ़ जा रही एक्सप्रेस में चंदक रेलवे स्टेशन (Chandak Railway Station) पर अचानक पहियों में चिंगारियां उठी और धुआं-धुआं हो गया। पहियों से निकला धुआं कोच में भरने लगा तो यात्रियों में आग लगने की दहशत फैल गई। घबराए यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। लखनऊ से चलकर चंडीगढ़ जा रही एक्सप्रेस में चंदक रेलवे स्टेशन (Chandak Railway Station) पर अचानक पहियों में चिंगारियां उठी और धुआं-धुआं हो गया। पहियों से निकला धुआं कोच में भरने लगा तो यात्रियों में आग लगने की दहशत फैल गई। घबराए यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।

पढ़ें :- वनडे सीरीज से पहले हार्दिक-रोहित की फिटनेस पर फंसा पेंच, टीम में चुने जाने के बाद भी COE में देना होगा टेस्ट

बताया गया कि अभी ट्रेन रुकी भी नहीं थी कि धीमी होते ही यात्री ट्रेन से कूदने लगे। ऐसे में कई यात्री चोटिल हुए हैं। ट्रेन में आग लगने की अफवाह पर अफरा-तफरी का माहाैल हो गया। वहीं स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही अधिकारी माैके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर आग बुझाई। काफी देर तक यह ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही और पूरी तरह चेकिंग की गई।

वहीं इस दाैरान देहरादून से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को भी इसी स्टेशन पर रोकना पड़ा। यात्रियों में इतनी दहशत फैल गई थी कि ट्रेन के चलने पर भी वे उसमें सवार नहीं हुए और स्टेशन पर ही रह गए। ये यात्री दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...