1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Accident Near LAC : लद्दाख में नदी पार करने का अभ्यास कर रहे टैंक सवार जवान बहे, JCO सहित पांच जवान शहीद

Accident Near LAC : लद्दाख में नदी पार करने का अभ्यास कर रहे टैंक सवार जवान बहे, JCO सहित पांच जवान शहीद

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में टैंक से नदी पार करने के अभ्यास के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में जेसीओ (JCO) सहित पांच जवान की जान चली गई। यह दुर्घटना बीती रात लेह से करीब 346 किलोमीटर दूर एक सैन्य अभ्यास के दौरान हुई है। नदी में अचानक आई बाढ़ के चलते यह हादसा हुआ है।

By santosh singh 
Updated Date

लद्दाख । केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में टैंक से नदी पार करने के अभ्यास के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में जेसीओ (JCO) सहित पांच जवान की जान चली गई। यह दुर्घटना बीती रात लेह से करीब 346 किलोमीटर दूर एक सैन्य अभ्यास के दौरान हुई है। नदी में अचानक आई बाढ़ के चलते यह हादसा हुआ है।

पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी

अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके (Daulat Beg Oldi Area) में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास सेना के जवान टी-72 टैंक में सवार होकर नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से बाढ़ आ गई। देखते ही देखते नदी के बढ़ते जलस्तर ने आसपास की जगह को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। टैंक भी तेजी के साथ तेज बहाव की चपेट में आने लगा।

सेना के जवानों की कड़ी कोशिश के बाद भी टैंक से नियंत्रण कम होता गया। ऐसे में तेज बहाव का पानी सेना के पांच जवानों और टैंक को बहा कर ले गया। हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत सेना की अन्य टीमें मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। बाढ़ के पानी के बीच बचाव कार्य चलाना चुनौतियों से भरा था, लेकिन फिर भी जवान अपने साथियो को बचाने के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। शनिवार दोपहर अधिकारियों ने जानकारी दी कि टैंक में सवार जेसीओ (JCO)  सहित पांच बहादुर जवानों ने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी है। सभी शवों को बरामद कर लिया गया है।

शवों को अस्पताल ले जाया गया है। यहां से आगे की प्रक्रिया शुरू की गई है। अभी जवानों के नाम और पते की जानकारी सामने नहीं आई है। देश की रक्षा के लिए तैनात पांच जवानों ने अपना बलिदान दे दिया है। इस दुख की घड़ी में जम्मू कश्मीर, लद्दाख सहित देशभर के लोग सेना के उन पांच वीर जवानों के परिवार के साथ खड़े हैं।

रक्षा मंत्री ने हादसे पर जताया दुख, बोले- दुख इस घड़ी में देश शोक संतप्त परिवारों के साथ

पढ़ें :- बॉलीवुड में दहशत फैलाना था मकसद: टाइगर नहीं, किसी बड़े सेलिब्रिटी की हत्या का था प्लान, आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Union Defence Minister Rajnath Singh) लद्दाख हादसे Ladakh पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि दुख के इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Union Defence Minister Rajnath Singh) ने ट्वीट किया कि लद्दाख में नदी पार कराते समय हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में हमारे पांच बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। दुख की इस घड़ी में राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।

पढ़ें :- Video-भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह, बोले- साबित करो कि उन्होंने शराब पी है, तो मैं हमेशा के लिए गाना छोड़ दूंगा...

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...