1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

Acharya Satyendra Das: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का आज लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया। अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। उन्हें 3 फरवरी को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था और स्ट्रोक आने के बाद वह न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में थे।

By Abhimanyu 
Updated Date

Acharya Satyendra Das Demise: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास (Acharya Satyendra Das) का आज लखनऊ के एसजीपीजीआई (SGPGI) में निधन हो गया। अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। उन्हें 3 फरवरी को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था और स्ट्रोक आने के बाद वह न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में थे। उनके निधन पर हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी रमेश दास जी ने कहा, “आज सभी संत और भगवान राम के भक्त दुखी हैं।”

पढ़ें :- 'जेन-Z से डरी मोदी सरकार, देश में आपातकाल जैसे हालात', दिल्ली को किले में किया तब्दील : CJP

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आचार्य सत्येंद्र दास (Acharya Satyendra Das) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी, प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, आचार्य सत्येंद्र दास जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद व पीड़ादायक है। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन से श्री रामलला के पुनर्स्थापन तक उनका योगदान अविस्मरणीय है जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देगा। उनका निधन संत समाज तथा आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल अनुयायियों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!’

पढ़ें :- CJP Jantar Mantar Protest : नई दिल्ली-निजामुद्दीन आने वाली 66 ट्रेनें रद्द, कहीं आपकी ट्रेन भी तो इस सूची में नहीं?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...