1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की सड़क हादसे में मौत, बहन गंभीर रुप से घायल, देखें सीसीटीवी फुटेज

अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की सड़क हादसे में मौत, बहन गंभीर रुप से घायल, देखें सीसीटीवी फुटेज

बॉलीवुड के अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Bollywood Actor Pankaj Tripathi) के बहनोई की शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना में उनकी बहन बुरी तरह से घायल हो गई हैं। अब इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage)  सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) का वीडियो सामने आया है।

By santosh singh 
Updated Date

कोलकाता। बॉलीवुड के अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Bollywood Actor Pankaj Tripathi) के बहनोई की शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना में उनकी बहन बुरी तरह से घायल हो गई हैं। अब इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage)  सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अभिनेता के बहनोई की कार दुर्घटना की है।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

तेज रफ्तार में थी कार

पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार काफी तेज रफ्तार से आकर सड़क के डिवाइडर से टकरा जाती है। यह दुर्घटना एक व्यस्त बाजार के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पंकज के बहनोई राकेश तिवारी कार चला रहे थे। पुलिस के अनुसार, कार के नियंत्रण खो जाने से दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (Delhi-Kolkata National Highway-2)  पर झारखंड के धनबाद में कार सीधे एक डिवाइडर से टकरा गई।

बहन को आई गंभीर चोट

कार में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की बहन भी मौजूद थीं। दुर्घटना में वह भी बुरी तरह घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने अभिनेता के बहनोई को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बहन के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वो खतरे से बाहर हैं।

पश्चिम बंगाल जा रहे थे दंपति

अभिनेता की बहन और उनके बहनोई अपने घर गोपालगंज से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। जहां रास्ते में दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (Delhi-Kolkata National Highway-2) पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पढ़ें :- Madurai Karthigai Deepam : तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जलाया गया कार्तिगई दीपम, श्रद्धालुओं ने जमकर की आतिशबाजी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...