1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video-कंप्यूटर साइंस में एमटेक भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में 1 साल तक की नौकरी, फिर लग्जरी जॉब छोड़ बन गया संन्यासी

Video-कंप्यूटर साइंस में एमटेक भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में 1 साल तक की नौकरी, फिर लग्जरी जॉब छोड़ बन गया संन्यासी

गेरुआ कपड़ा पहने बड़े-बड़े उलझे बाल और दाढ़ी वाला एक शख्स हंसता हुआ दिखाई दे रहा है। यह कोई कम पढ़ा लिखा संन्यासी नहीं बल्कि 2002 में कंप्यूटर साइंस से एमटेक डिग्री धारक (M.Tech Degree Computer Science) है। जो भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) में 1 साल तक काम किया। फिर अचानक से नौकरी छोड़ दी और संन्यासी की राह पकड़ ली।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। गेरुआ कपड़ा पहने बड़े-बड़े उलझे बाल और दाढ़ी वाला एक शख्स हंसता हुआ दिखाई दे रहा है। यह कोई कम पढ़ा लिखा संन्यासी नहीं बल्कि 2002 में कंप्यूटर साइंस से एमटेक डिग्री धारक (M.Tech Degree Computer Science) है। जो भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) में 1 साल तक काम किया। फिर अचानक से नौकरी छोड़ दी और संन्यासी की राह पकड़ ली।

पढ़ें :- भाभा अटॉमिक रिसर्च सेंटर फर्जी वैज्ञानिक अख्तर कुतुबुद्दीन गिरफ्तार, संदेहास्पद परमाणु डेटा और 14 नक्शे भी बरामद, जांच में जुटीं एजेंसियां

इस शख्स के वायरल वीडियो को देख एक बार के लिए भी सोच में पड़ जाएंगे, क्योंकि, अगर इस शख्स की मानें तो इसने अपना अच्छा खासा करियर छोड़कर संन्यासी बनने का फैसला किया। इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स के दावे के मुताबिक, उसने 2002 में कंप्यूटर साइंस से एमटेक किया था। उसके बाद उसने भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) में 1 साल तक काम किया। फिर अचानक से नौकरी छोड़ दी और संन्यासी बन गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @nomadic_mohit नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है कि एक इंजीनियर ने BARC की अपनी नौकरी छोड़ दी और संन्यासी बन गया।

वीडियो में गेरुआ कपड़ा पहने बड़े- बड़े उलझे बाल और दाढ़ी वाला एक शख्स हंसता हुआ दिखाई देता है। जब कंटेंट क्रिएटर उससे पूछता है कि 2002 में आपने क्या किया। तब वह हंसते हुए बताता है कि उसने कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया। 6 महीने की भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में ट्रेनिंग की. फिर वहां जॉब भी किया।

फिर उस संन्यासी ने मुस्कुराते हुए बताया कि हां- हां मैंने बार्क में काम किया। मुंबई में फिर एमटेक हो गया। वहां से निकलते ही संन्यासी लोगों के साथ चला गया। बार्क में एक साल तक रहा। ट्रेनिंग हो गया फिर काम किया। फिर एमटेक किया और संन्यासी लोग के पास चला गया। उस शख्स ने आगे बताया कि जब सीईओ ने पूछा कहां है? तब मैंने बताया संन्यासी लोग के पास चला आया है। संन्यासी बनने को। तब मुझे सीईओ ने कहा तुम पागल हो। तब मैंने कहा हां? उसने आगे बताया कि वह क्यों संन्यासी बना? शख्स ने कहा कि जन्म और मृत्यु का एक निश्चित समय होता है और इसके बीच का जो थोड़ा टाइम है वहीं जिंदगी है और ये लाइफ बहुत इम्पोर्टेंट है।

इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई है। एक यूजर ने लिखा है कि इसके बोलने के तरीके से यह केरल का लगता है। एक यूजर ने लिखा है कि मैं खुद को 10 साल बाद ऐसा ही देख रहा हूं। एक यूजर ने लिखा है कि कम से कम वह मुस्कुरा तो रहा है। इस तरह के सैकड़ों रिएक्शंस इस वीडियो पर आए हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...