1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. असदुद्दीन ओवैसी ने शपथ के बाद लोकसभा में बोला- जय फिलिस्तीन, प्रोटेम स्पीकर ने फिर लिया ये एक्शन

असदुद्दीन ओवैसी ने शपथ के बाद लोकसभा में बोला- जय फिलिस्तीन, प्रोटेम स्पीकर ने फिर लिया ये एक्शन

After taking oath, Asaduddin Owaisi said in Lok Sabha- Jai Palestine, Protem Speaker again took this action

By santosh singh 
Updated Date

Parliament Special Session: एआईएमआईएम के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार (25 जून) को जब वो शपथ लेने के लोकसभा पहुंचे तो उन्होंने नए विवाद को जन्म ​दे दिया। शपथ लेने के बाद जय फिलिस्तीन का नारा लगा दिया, जिसके बाद इस पर बवाल हो गया। हालांकि प्रोटेम स्पीकर ने इस शब्द को संसद की कार्यवाही से हटा दिया है।

पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी

उस समय लोकसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे राधा मोहन सिंह ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि शपथ के अलावा कोई भी बात रिकॉर्ड में दर्ज नहीं की जाएगी। कुछ मिनट तक हंगामा जारी रहा, जिसके बाद शपथ ग्रहण फिर से शुरू हुआ। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब जल्द ही अध्यक्ष के पद पर वापस आए और कहा कि केवल शपथ या प्रतिज्ञान ही रिकॉर्ड किया जा रहा है।

असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा?

मामले को लेकर एआईएमआईएम चीफ की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि हर कोई बहुत सारी बातें कह रहा है। मैंने अभी कहा कि जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन। यह कैसे खिलाफ है, संविधान में प्रावधान दिखाएं? इससे पहले साल 2019 में जब उन्होंने शपथ ली थी तो ओवैसी ने अपनी शपथ का समापन “जय भीम, अल्लाह-हू-अकबर और जय हिंद” शब्दों के साथ किया था।

असदुद्दीन ओवैसी को लेकर बीजेपी का हंगामा

पढ़ें :- बॉलीवुड में दहशत फैलाना था मकसद: टाइगर नहीं, किसी बड़े सेलिब्रिटी की हत्या का था प्लान, आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा

जैसे ही असदुद्दीन ओवैसी शपथ लेने के लिए गए, बीजेपी सांसदों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। नारे से बेपरवाह ओवैसी ने उर्दू में शपथ ली और “जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन” कहकर शपथ समाप्त की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...