1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी की 4 साल पहले गैंगस्टर एक्ट में कुर्क आलीशान कोठी को वापस मिली,लाखों का जेवर व कीमती सामान गायब

अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी की 4 साल पहले गैंगस्टर एक्ट में कुर्क आलीशान कोठी को वापस मिली,लाखों का जेवर व कीमती सामान गायब

सपा सांसद अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) की पत्नी फरहत अंसारी (Farhat Ansari) के नाम लखनऊ के पॉश इलाके डालीबाग में स्थित आवासीय भूखंड और आलीशान कोठी पर कानूनी रूप से कब्जा लेने की प्रक्रिया आज शुरू हो गई है। कोर्ट के आदेश पर गाजीपुर और लखनऊ जिला प्रशासन (Lucknow District Administration) के समन्वय से सीलबंद संपत्ति को अवमुक्त कर कब्जा सौंपने की प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी गई है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ: सपा सांसद अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) की पत्नी फरहत अंसारी (Farhat Ansari) के नाम लखनऊ के पॉश इलाके डालीबाग में स्थित आवासीय भूखंड और आलीशान कोठी पर कानूनी रूप से कब्जा लेने की प्रक्रिया आज शुरू हो गई है। कोर्ट के आदेश पर गाजीपुर और लखनऊ जिला प्रशासन (Lucknow District Administration) के समन्वय से सीलबंद संपत्ति को अवमुक्त कर कब्जा सौंपने की प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी गई है। मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बड़े भाई और गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) अपनी पूरी फेमिली और तहसीलदार के साथ खुद मौके पर पहुंचे हैं।

पढ़ें :- स्कूल में हिजाब : हाईकोर्ट कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- ये इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं, स्कूलों को यूनिफॉर्म कोड लागू करने का पूरा अधिकार

अदालत के निर्देश पर सीलिंग हटाने और विधिवत कब्जा दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तहसीलदार और राजस्व विभाग (Revenue Department) की टीम मौके पर मौजूद है। अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) अपने परिजनों के साथ डालीबाग स्थित संपत्ति पर डटे हुए हैं। मौके पर मौजूद अधिकारियों के तरफ से कागजी औपचारिकताओं, सील खोलने के पंचनामे और पैमाइश की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद संपत्ति का वास्तविक दखल अंसारी परिवार को सौंपा जाएगा।

डालीबाग में करीब 6700 स्क्वायर फीट पर बनी कोठी

आपको बताते चलें कि डालीबाग में करीब 6700 स्क्वायर फीट के भूखंड पर बनी यह आलीशान कोठी अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) की पत्नी फरहत अंसारी (Farhat Ansari) के नाम दर्ज है। गाजीपुर के तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश पर 23-28 अक्टूबर 2022 को उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत गाजीपुर पुलिस (Ghazipur Police) की टीम ने लखनऊ आकर इसे कुर्क व सील किया था। इसके बाद से इस आवासीय भवन की देखरेख और प्रशासनिक निगरानी का जिम्मा लखनऊ नगर आयुक्त को सौंपा गया था।

मकान गैंगस्टर गतिविधि या अपराध से अर्जित संपत्ति नहीं

पढ़ें :- राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति मामले में अंतरिम राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक

इस जब्ती के खिलाफ फरहत अंसारी (Farhat Ansari) ने अदालत में कानूनी लड़ाई लड़ी। गाजीपुर की विशेष गैंगस्टर कोर्ट ने बीते साल 2025 के अप्रैल माह में अपने फैसले में साफ किया था कि डालीबाग स्थित यह आवासीय मकान किसी गैंगस्टर गतिविधि या अपराध से अर्जित संपत्ति नहीं है। अदालत ने गाजीपुर के जिलाधिकारी को 30 दिनों के भीतर मकान की सील खुलवाकर उसे फरहत अंसारी को वापस सौंपने का स्पष्ट आदेश दिया था।

सील हटाकर कब्जा परिवार को सौंपा

समय सीमा में मकान न खुलने पर फरहत अंसारी (Farhat Ansari)  ने इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में याचिका दाखिल की थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति सी.डी. सिंह की एकल पीठ के समक्ष अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने पक्ष रखा, जिसके बाद हाईकोर्ट ने डीएम गाजीपुर को पांच सप्ताह में सकारण आदेश पारित करने का निर्देश दिया था। इस न्यायिक सख्ती के बाद गाजीपुर जिला प्रशासन (Ghazipur District Administration) ने लखनऊ नगर आयुक्त (Lucknow Municipal Commissioner) और तहसील प्रशासन को पत्र भेजकर सीलिंग हटाने व संपत्ति वापस सौंपने के निर्देश दिए। इसी क्रम में आज तहसीलदार की मौजूदगी में सील हटाकर जमीन और मकान का कब्जा अफजाल अंसारी (Afzal Ansari)  व उनके परिवार को सौंपा जा रहा है।

जेवर और सारा कीमती सामान गायब,अलमारियों और दराजों के लॉक टूटे थे

सूत्रों का कहना है कि 4 साल पहले गैंगस्टर एक्ट में कुर्क हुई कोठी तो अफ़जाल अंसारी (Afzal Ansari)  को मिल गई, लेकिन खबर है कि कोठी से अफ़जाल अंसारी (Afzal Ansari)  की पत्नी का लाखों का जेवर गायब है। सील होने के बाद कोठी नगर आयुक्त की निगरानी में दी गई थी। आज लखनऊ के डालीबाग स्थित कोठी की सील कोर्ट के आदेश पर खोली गई। नगर निगम के अधिकारियों ने सील हटाकर उन्हें चाबियां सौंपी।

अफ़जाल अंसारी (Afzal Ansari)  और उनके परिवार के लोग भीतर गए तो देखा अलमारियों और दराजों के लॉक टूटे हुए थे। अफ़जाल अंसारी (Afzal Ansari)  का कहना है कि अलमारियों में बेटी की शादी के लिए कीमती जेवर रखे थे। लाखों रुपए की कीमत का अन्य सामान था।जेवर और सारा कीमती सामान गायब है।

पढ़ें :- अतीक के बेटों अली-उमर को मिली पैरोल, अबान के जनाजे में होंगे शामिल, दोनों के साथ 50 जवान तैनात होंगे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...