इंसानों के गुम होने पर इनाम की घोषणा तो अक्सर सुनने को मिलती है लेकिन आगरा में एक परिवार ने अपने लापता पालतू तोते की तलाश के लिए ऐसा कदम उठाया है जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। शहर के कई इलाकों में लगे होर्डिंग और पोस्टरों पर लिखा है कि जो भी तोते को सुरक्षित वापस लाएगा..
आगरा। इंसानों के गुम होने पर इनाम की घोषणा तो अक्सर सुनने को मिलती है लेकिन आगरा में एक परिवार ने अपने लापता पालतू तोते की तलाश के लिए ऐसा कदम उठाया है जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। शहर के कई इलाकों में लगे होर्डिंग और पोस्टरों पर लिखा है कि जो भी तोते को सुरक्षित वापस लाएगा या उसकी सही जानकारी देगा उसे 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
13 जुलाई से लापता है ‘माऊ’
मामला जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के बोदला इलाके का है। परिवार के मुताबिक, उनके पालतू तोते का नाम ‘माऊ’ है जो 13 जुलाई की शाम करीब चार बजे से लापता है। अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उस समय तोता उनके कंधे पर बैठा हुआ था। तभी किसी तेज आवाज से घबराकर वह उड़ गया और फिर वापस नहीं लौटा। सुनील कुमार सिंह ने बताया कि माऊ को कभी पिंजरे में बंद नहीं रखा गया। वह पूरे घर में आजादी से घूमता था परिवार के लोगों के कंधों पर बैठ जाता था और आवाज देकर उन्हें बुलाता भी था। घर में उसके लिए अलग से सोने की व्यवस्था की गई थी और सभी उसे परिवार के सदस्य की तरह मानते थे।
बेटी की तबीयत बिगड़ी, इसलिए रखा इनाम
परिवार का कहना है कि तोते के गायब होने के बाद सबसे ज्यादा उनकी बेटी सृष्टि परेशान है। लगातार चिंता की वजह से उसकी तबीयत भी खराब हो गई है। इसी कारण परिवार ने फैसला लिया कि जो भी माऊ को सुरक्षित वापस लाएगा या उसकी विश्वसनीय सूचना देगा उसे 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। परिवार ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले माऊ मदिया कटरा रोड पर एक पेड़ के नीचे घायल अवस्था में मिला था। उस समय वह बहुत छोटा था। उसे घर लाकर उसकी देखभाल की गई खाना खिलाया गया और धीरे-धीरे वह परिवार का हिस्सा बन गया। अब उसके अचानक गायब हो जाने से पूरा परिवार परेशान है।
परिवार ने तोते की पहचान आसान बनाने के लिए पोस्टरों और होर्डिंग पर उसकी खास निशानियां भी लिखवाई हैं। बताया गया है कि उसकी नीचे वाली चोंच और पंखों पर काले रंग के धब्बे हैं। परिवार को उम्मीद है कि लोगों की मदद से उनका चहेता माऊ जल्द सुरक्षित घर लौट आएगा।
तोता खोजने वाले को 50 हजार का ईनाम!
UP- आगरा के वकील सुनील कुमार सिंह का पालतू तोता "माऊ" 13 जुलाई से लापता हो गया है. माऊ सुनील सिंह को पापा और उनकी पत्नी को मम्मी कहकर पुकारता था. घर से लेकर सभी संबधितों से भी माऊ की यह रिश्तेदारी थी.
माऊ का पता बताने वाले को अब मोटे ईनाम का… pic.twitter.com/sDvJ1nkNTJ
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) July 18, 2026
पढ़ें :- मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग करैत सांप से डसवाकर कर दी स्कूल संचालक पति की हत्या