1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Agra News : एयरफोर्स का मिग-29 विमान क्रैश, पायलट और को-पायलट सुरक्षित

Agra News : एयरफोर्स का मिग-29 विमान क्रैश, पायलट और को-पायलट सुरक्षित

यूपी (UP) के आगरा जिले में सोमवार को एयरफोर्स का मिग-29 एयरक्राफ्ट क्रैश (Mig-29 Plane Crashes) हो गया है। उड़ते वक्त ही विमान में आग लग गई। पलक झपकते ही आग का गोला बना विमान खेत में आ गिरा। हादसे के वक्त विमान में 2 पायलट थे। दोनों आग लगने से चंद सेकंड पहले ही विमान से कूदकर बाहर निकल आए।

By santosh singh 
Updated Date

आगरा। यूपी (UP) के आगरा जिले में सोमवार को एयरफोर्स का मिग-29 एयरक्राफ्ट क्रैश (Mig-29 Plane Crashes) हो गया है। उड़ते वक्त ही विमान में आग लग गई। पलक झपकते ही आग का गोला बना विमान खेत में आ गिरा। हादसे के वक्त विमान में 2 पायलट थे। दोनों आग लगने से चंद सेकंड पहले ही विमान से कूदकर बाहर निकल आए।

पढ़ें :- Video Viral- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा यात्री, सीआईएसएफ के सतर्क जवान ने दौड़ाकर पकड़ा

जिले के कागारौल क्षेत्र में बघा सोनिगा गांव से तीन किलोमीटर दूर खेतों विमान के गिरते ही आग लग गई। विमान के क्रैश होने से पायले उसके पायलट और को पायलट पैराशूट के मदद से विमान से निकल गए। बताया गया कि ग्वालियर में वायुसेना की एक्सरसाइज चल रही है, वहीं से विमान ने उड़ान भरी थी।

पढ़ें :- Viral-नशे में धुत दिलेर मेहंदी पर फूटा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का गुस्सा, बोल तो पा नहीं रहे भजन क्या गाओगे?

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरने के बाद वायुसेना का मिग-29 विमान सोमवार शाम कागारौल क्षेत्र में क्रैश हो गया। विमान क्रैश होने पर दोनों चालक पैराशूट से सुरक्षित उतर गए। उनसे करीब तीन किलोमीटर दूर गांव के बाहर खेतों में विमान गिरा, जिसमें धमाके के साथ आग लग गई।

घटना सोमवार शाम चार बजे की है। कागरौल के गांव बघा सोनगा के लोगों ने सोमवार शाम को वायुसेना का विमान खेतों में गिरता हुआ दिखा। आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए। तब तक विमान से लपटें उठने लगीं। ग्रामीणों ने दो पायलट को पैराशूट से उतरते हुए भी देखा। उनका कहना है कि दोनों पायलट दुर्घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर सुरक्षित उतर गए हैं। वायु सेना की टीम मौके पर पहुंच  रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...