1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. AIADMK Candidates List : तमिल नाडु चुनाव के लिए AIADMK ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें- किसको कहां से मिला टिकट

AIADMK Candidates List : तमिल नाडु चुनाव के लिए AIADMK ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें- किसको कहां से मिला टिकट

AIADMK Candidates List : तमिल नाडु विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारे के बाद AIADMK अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 23 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम शामिल है। सेलम जिले के एडप्पाडी निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी चुनाव लड़ेंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Tamil Nadu NDA Seat-Sharing : तमिलनाडु चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का हुआ बंटवारा, AIADMK ने भाजपा को दी इतनी सीटें

AIADMK ने पहली लिस्ट में, अपने टॉप नेताओं को बरकरार रखा है, जिनमें केपी मुनुसामी, डिंडीगुल सी श्रीनिवासन, आरबी उदयकुमार और नाथम आर विश्वनाथन शामिल हैं। इसने पश्चिमी क्षेत्र के स्टार नेताओं एसपी वेलुमणि और पी थंगामणि को थोंडामुथुर और कुमारपालयम से उम्मीदवार बनाया है। डिप्टी जनरल सेक्रेटरी केपी मुनुसामी वेप्पानहल्ली से चुनाव लड़ेंगे, कोषाध्यक्ष डिंडीगुल सी श्रीनिवासन डिंडीगुल से, और पूर्व मंत्री सी.वी. शनमुगम विल्लुपुरम से हटकर माइलम से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी के सीनियर नेताओं ने एनडीए गठबंधन के बीच निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए अपने गढ़ों को बरकरार रखा है – एसपी वेलुमणि (थोंडामुथुर), डी जयकुमार (रोयापुरम), सेल्लुर के राजू (मदुरै पश्चिम), और सी विजयभास्कर (विरालिमलाई)। बता दें कि AIADMK के नेतृत्व वाले एनडीए ने सोमवार (23 मार्च) को सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया। AIADMK 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि BJP को 27, PMK को 18 और AMMK को 11 सीटें मिली हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...