1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Air India Wi-Fi Facility : एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में मिलेगी वाई-फाई की सुविधा , बनी देश की पहली एयरलाइंस

Air India Wi-Fi Facility : एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में मिलेगी वाई-फाई की सुविधा , बनी देश की पहली एयरलाइंस

अब एयर इंडिया की कुछ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में वाई-फाई से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। एयर इंडिया घरेलू उड़ानों में वाई-फाई इंटरनेट सुविधा देने वाली देश की पहली एयरलाइंस बन गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Air India Wi-Fi Facility : अब एयर इंडिया की कुछ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में वाई-फाई से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। एयर इंडिया घरेलू उड़ानों में वाई-फाई इंटरनेट सुविधा देने वाली देश की पहली एयरलाइंस बन गई है। खबरों के अनुसार,  यह सुविधा एयरबस ए 350, बोइंग 787-9 और चुनिंदा एयरबस ए 321 नियो विमानों में मिलेगी।

पढ़ें :- यूपी में करवट लेती राजनीति : एमएलसी चुनाव नतीजों ने विपक्ष को दी नई ऊर्जा, सपा की संभावना क्या 2027 में भाजपा के लिए बनेगी बड़ी चुनौती?

एयरलाइंस के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस राजेश डोगरा ने कहा, ‘कनेक्टिविटी अब आधुनिक यात्रा का अभिन्न अंग है… उम्मीद करते हैं… हमारे यात्री इस नई सुविधा का आनंद लेंगे।” उड़ान के दौरान यात्री 10,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर एक साथ कई डिवाइस कनेक्ट कर सकेंगे।

घरेलू उड़ानों में वाई-फाई के जरिए इंटरनेट देने वाली यह भारत की पहली एयरलाइंस बन गई है। पिछले साल जुलाई में विस्तारा ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यह सुविधा शुरू की थी। बीते नवंबर में विस्तारा का विलय एयर इंडिया में हो गया था।

दूरसंचार विभाग ने नवंबर में कहा था कि विमान के 10,000 फुट की ऊंचाई पर पहुंचने पर यात्रियों को लैपटॉप और मोबाइल फोन आदि इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस के प्रयोग की इजाजत मिल जाएगी। एयर इंडिया ने कहा कि एयरबस ए350, चुनिंदा एयरबस ए321 नियो और बोइंग बी787-9 विमानों में न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस और सिंगापुर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में चल रहे वाई-फाई के शुरुआती कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए घरेलू उड़ानों में भी यह सुविधा देने का फैसला लिया गया है।

पढ़ें :- Dearness Allowance : 48 लाख केंद्रीय कर्मियों व 68 लाख पेंशनरों के खाते में आएंगे इतने रुपये, जानें बढ़े वेतन का कैलकुलेटर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...