1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Airtel Tariff Plans Price Hike: जियो के बाद एयरटेल ने अपने यूजर्स को दिया तगड़ा झटका, 600 रुपये तक महंगे हुए प्लान्स

Airtel Tariff Plans Price Hike: जियो के बाद एयरटेल ने अपने यूजर्स को दिया तगड़ा झटका, 600 रुपये तक महंगे हुए प्लान्स

Airtel Tariff Hike: रिलायंस जियो (Reliance Jio) के बाद अब एयरटेल (Airtel) ने भी अपने टॉप-अप प्‍लान कीमतें बढ़ा दीं हैं। कंपनी ने टैरिफ में 10 से 21 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी प्रीपेड और पोस्टपेड के टैरिफ में की गई है। जिसका सीधा असर अब यूजर्स की जेब पर पड़ने वाला है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Airtel Tariff Hike: रिलायंस जियो (Reliance Jio) के बाद अब एयरटेल (Airtel) ने भी अपने टॉप-अप प्‍लान कीमतें बढ़ा दीं हैं। कंपनी ने टैरिफ में 10 से 21 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी प्रीपेड और पोस्टपेड के टैरिफ में की गई है। जिसका सीधा असर अब यूजर्स की जेब पर पड़ने वाला है।

पढ़ें :- IPL 2026 के दौरान ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट इंजीनियर इयान लैंगफोर्ड की मौत, होटल के कमरे में मिला शव

एयरटेल (Airtel) के नए प्‍लान के अनुसार, अब 179 रुपये वाला अनलिमिटेड वॉइस प्लान (Unlimited Voice Plan) अब 199 रुपए में मिलेगा। प्रीपेड टैरिफ में औसत 70 पैसे प्रति दिन से कम की बढ़ोतरी हुई है. पोस्टपेड प्लान में 10-20% तक की बढ़ोतरी हुई है। 399 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान 449 रुपये में मिलेगा। कंपनी के नए प्लान की दरें 3 जुलाई से लागू होंगीं।

बता दें कि गुरुवार को ही रिलायंस जियो ने भी रीचार्ज प्‍लांस महंगे किए थे। कंपनी ने बताया था कि रीचार्ज प्लान्स 15 से 25 फीसदी तक महंगे होंगे। जियो के नए प्‍लान 3 जुलाई से लागू होंगे। वहीं, अब जियो और एयरटेल के बाद वोडाफोन-आइडिया (vodafone-idea) के भी टॉप-अप प्‍लान महंगे होने की संभावना जतायी जा रही है।

एयरटेल के नए प्रीपेड और डाटा प्लान

Image

पढ़ें :- Google Car YouTube Audio Controls : गूगल का नया अपडेट ,  कार में यूट्यूब ऑडियो कंट्रोल हुआ आसान

 

एयरटेल के नए पोस्टपेड प्लान

Image

जियो के नए प्लान्स

Image

पढ़ें :- सौरव गांगुली बोले: ईडन गार्डन्स खास, लेकिन नए शहरों में टेस्ट होना भी जरूरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...