1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video : अंगूर किसानों का काला कारनामा, सही तरीके से धोकर खाएं नहीं तो कैंसर जैसी बीमारी को है न्योता

Viral Video : अंगूर किसानों का काला कारनामा, सही तरीके से धोकर खाएं नहीं तो कैंसर जैसी बीमारी को है न्योता

फल बॉडी के लिए फायदेमंद होते है,लेकिन आज के समय में जो फल बेचे जा रहे हैं। क्या आपको को मालूम है उसको खाकर अपनी जान जोखिम में डालने का काम रहे हैं? कई एक्सपर्ट्स इस बात को बता चुके हैं कि अगर किसी फल में सबसे ज्यादा केमिकल्स डाले जाते हैं, तो वो है अंगूर।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। फल बॉडी के लिए फायदेमंद होते है,लेकिन आज के समय में जो फल बेचे जा रहे हैं। क्या आपको को मालूम है उसको खाकर अपनी जान जोखिम में डालने का काम रहे हैं? कई एक्सपर्ट्स इस बात को बता चुके हैं कि अगर किसी फल में सबसे ज्यादा केमिकल्स डाले जाते हैं, तो वो है अंगूर। जी हां, अंगूर खाने से आपकी हेल्थ को फायदे की जगह नुकसान ही हो जाएगा।

पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी

सोशल मीडिया ऐसा काम करते दिखे किसान

सोशल मीडिया पर अंगूर के किसानों का काला कारनामा शेयर किया गया। इसे अंगूर के खेत में रिकॉर्ड किया गया। अंगूर को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए किसान इसे तोड़कर केमिकल से भरे टब में डुबोते हैं। इससे ये अंगूर लंबे समय तक ताजा रहते हैं। इसमें कीड़े नहीं लगते और ये सड़ते नहीं है। इसके बाद इन्हें मार्केट में भेजा जाता है। अगर इन अंगूरों को सही तरीके से ना धोया जाए और इसे खा लें तो कैंसर जैसी बीमारी को न्योता दिया जा सकता है।

ऐसे करें सफाई

अगर आप भी अपने घर अंगूर लाते हैं, तो खाने से पहले इसे अच्छे से धो लें। सिर्फ पानी से धोने पर इसमें इस्तेमाल केमिकल्स नहीं जाते। इसके लिए एक बर्तन में गुनगुना पानी लेकर उसमें बेकिंग पाउडर मिलायें। इसके बाद इस घोल में अंगूर को डालें। इससे सारे पेस्टीसाइड और केमिकल्स निकल जायेंगे। हालांकि, ऐसा करने के बाद अंगूर का सेवन जल्दी कर लें। वरना ये खराब हो जायेंगे।

पढ़ें :- राहुल गांधी की मोदी-शाह को चेतावनी, बोले- हिंदुस्तान की आवाज के सामने कोई टिक नहीं सकता, जुल्म करने वालों को बख्शेंगे नहीं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...