1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अजय राय का पीएम मोदी पर व्यक्तिगत हमला, बोले-जो अपनी ब्याहता को सम्मान नहीं दे पाए, वो आधी आबादी को क्या देंगे?

अजय राय का पीएम मोदी पर व्यक्तिगत हमला, बोले-जो अपनी ब्याहता को सम्मान नहीं दे पाए, वो आधी आबादी को क्या देंगे?

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) लखनऊ पर प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर व्यक्तिगत हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपनी ब्याहता पत्नी को सम्मान नहीं दिया, जिसकी मांग में सिन्दूर डाल कर अपने घर लेकर आए थे, वो देश की महिलाओं को क्या सम्मान देंगे? महिलाओं के आरक्षण की बात नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) का सिर्फ ढकोसला है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) लखनऊ पर प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर व्यक्तिगत हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपनी ब्याहता पत्नी को सम्मान नहीं दिया, जिसकी मांग में सिन्दूर डाल कर अपने घर लेकर आए थे, वो देश की महिलाओं को क्या सम्मान देंगे? महिलाओं के आरक्षण की बात नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) का सिर्फ ढकोसला है।

पढ़ें :- राहुल गांधी का बीजेपी सरकार पर सीधा अटैक, बोले-आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की मिलती है सज़ा

अजय राय (Ajay Rai)  ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही महिलाओं को सम्मान देती रही है। सबसे पहले सरोजिनी नायडू को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल तथा सुचित्रा कृपलानी जी को प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर प्रदान किया फिर इंदिरा गांधी जी देश प्रधानमंत्री बनी उसके बाद प्रतिभा ताई पाटिल (Pratibha Tai Patil) को देश का राष्ट्रपति बनाया और बाबू जगजीवन राम की पुत्री मीरा कुमार को लोकसभा का अध्यक्ष बनाया।

जहां तक महिला आरक्षण का सवाल है महिला आरक्षण बिल (Women’s Reservation Bill) सबसे पहले कांग्रेस पार्टी ही लेकर आई और राज्यसभा में उसको पास भी कर दिया गया था। भाजपा यदि ईमानदार होती तो राज्यसभा से पास बिल को लोकसभा में पास करके 2014 से ही महिला आरक्षण लागू कर सकती थी, लेकिन इनका इरादा कभी भी महिलाओं को आरक्षण देने का नहीं था। पिछली बार भी जब यह महिला आरक्षण बिल लाए थे तब भी उसमें कई सवाल छोड़ दिए थे।

अजय राय (Ajay Rai)  ने कहा कि नोएडा में जो घटना घटी है वह बताती है कि सरकार पूरी तरह से शासन चलाने में अयोग्य साबित हुई है और इस मुद्दे पर निर्णय लेने में असफल साबित हुई है। इसका परिणाम है कि नोएडा में आज कई लोग घायल हैं और जिन लोगों पर पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया उन्हीं को गिरफ्तार कर लिया गया है।  श्री राय ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय लोगों को स्थाई नौकरियां दी जाती थी दूसरों की सरकार आने पर संविदा नौकरियां दी जाने लगी और भाजपा की सरकार में आउटसोर्सिंग के माध्यम से दैनिक वेतन भोगी के रूप में नौकरियां दी जा रही है जिसमें एक तरफ नौकरी सुरक्षित नहीं है दूसरी तरफ कम वेतन दिया जाता है और तीसरी तरफ वेतन का बड़ा हिस्सा आउटसोर्सिंग का ठेकेदार खा जाता है। उन्होंने कहा कि अर्न्ताराष्ट्रीय नियम भी है और कांग्रेस की सरकार में काम करने का समय मात्र 8 घंटे हुआ करता था जिसको भाजपा सरकार ने बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया है। श्री राय ने मांग की है कि मजदूरों का वेतन कम से कम 25 हजार रूपये किया जाए और काम का समय 8 घंटे किया जाए।

 25-30 सालों से पढ़ा रहे  शिक्षकों के लिए टेट की परीक्षा अनिवार्य करने की निंदा की

पढ़ें :- डिप्टी सीएम केशव प्रशाद मौर्या का अखिलेश यादव पर प्रहार, शायद उनकी पार्टी चुनाव लड़ने की स्थिति में नही है, यूपी में कमल ही खिलेगा

अजय राय (Ajay Rai)  ने 1 से 8वीं कक्षा तक ऐसे शिक्षकों को जो 25-30 सालों से पढ़ा रहे हैं के लिए टेट की परीक्षा अनिवार्य करने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि टेट की परीक्षा जुलाई 2011 से लागू हुई है इसलिए प्रदेश के 1 लाख 75 हजार शिक्षक जिनकी नौकरी इस नियम के कारण खतरे में आ गई है, कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से उनके साथ खड़ी है, किसी भी हालत में किसी भी शिक्षक की नौकरी समाप्त नहीं होने दी जाएगी और यदि समाप्त होती है तो कांग्रेस सरकार बनने पर उनको पुनः सेवा मे बहाल किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...