1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश जी, एसी कमरों से बाहर निकलिए और हकीकत देखिए….सपा अध्यक्ष पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का पलटवार

अखिलेश जी, एसी कमरों से बाहर निकलिए और हकीकत देखिए….सपा अध्यक्ष पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का पलटवार

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अखिलेश जी, एसी कमरों से बाहर निकलिए और हकीकत देखिए! नकारात्मकता का चश्मा उतारेंगे, तब प्रदेश की बहनों की खुशी दिखाई देगी। योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों को सहयात्री सहित 3 दिन की फ्री बस सेवा की जो ऐतिहासिक सौगात दी है, उसका लाभ धरातल पर दिख रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर यूपी सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। इसके तहत तीन दिनों तक महिलाएं रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकती हैं। हालांकि, कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसको लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है। अब यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, ऐसी कमरे से बाहर निकलकर हकीकत देखिए।

पढ़ें :- सपा सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट पर बाबू जगदेव कुशवाहा जी की प्रतिमा लगाकर बनाया जाएगा स्मारक: अखिलेश यादव

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अखिलेश जी, एसी कमरों से बाहर निकलिए और हकीकत देखिए! नकारात्मकता का चश्मा उतारेंगे, तब प्रदेश की बहनों की खुशी दिखाई देगी। योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों को सहयात्री सहित 3 दिन की फ्री बस सेवा की जो ऐतिहासिक सौगात दी है, उसका लाभ धरातल पर दिख रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा, आपकी झूठी राजनीति को आंकड़ों ने करारा जवाब दिया है। पहले ही दिन कुल 9 लाख से अधिक यात्रियों ने उठाया लाभ। 6 लाख से अधिक बहनों और 3 लाख से अधिक सहयात्रियों को मिली निशुल्क सुविधा। साथ ही लिखा, सत्य को झुठलाया नहीं जा सकता। उत्तर प्रदेश की बहनें आज योगी सरकार की इस सुविधा से सुरक्षित और ससम्मान अपने भाइयों के घर पहुंच रही हैं और मुख्यमंत्री जी को ‘बड़े भाई’ के रूप में धन्यवाद दे रही हैं। तुच्छ राजनीति के लिए त्योहार के पावन अवसर पर भ्रम फैलाना बंद कीजिए।

पढ़ें :- हापुड़ जातीय हिंसा में दलित युवक की मौत पर गरमाई सियासत, मायावती और चन्द्रशेखर की आयी प्रतिक्रिया

अखिलेश यादव ने एक्स पर जानिए क्या लिखा?
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, बे-बस बहन : रक्षाबंधन पर मुफ़्त बस का वादा करके बस ही हटवा दी! “प्राण जाए पर वचन न जाए” कहनेवाले रघुवंशियों तक को ठग लेनेवाले ये भाजपाई क्या वचन निभाएंगे।

तीन दिनों तक नि:शुल्क यात्रा कर सकती हैं महिलाएं
उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को तीन दिनों तक नि:शुल्क यात्रा का सरकार ने तोहफा दिया है। इसके तहत 27 से 29 अगस्त तक महिलाएं और सह यात्री नि:शुल्क यात्रा कर सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...