1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव और राहुल गांधी को साफ करना चाहिए कि वे समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं या वोट बैंक की राजनीति की बीमारी से ग्रस्त रहेंगे: केशव मौर्य

अखिलेश यादव और राहुल गांधी को साफ करना चाहिए कि वे समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं या वोट बैंक की राजनीति की बीमारी से ग्रस्त रहेंगे: केशव मौर्य

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने भागीरथी प्रयासों से राष्ट्रहित के संकल्पों को एक-एक कर साकार कर रहे हैं। मसलन, अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण और अनुच्छेद 370 को हटाना, जो 2014 के पहले केवल सपने थे। नक्सल-मुक्त भारत केवल कल्पना की बात थी। पशुपति से तिरुपति तक लाल गलियारा बनाने का मंसूबा पालने वाले वामपंथियों के लिए यह दिवास्वप्न ही रह गया और मोदी सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति के कारण इस गलियारे में अब 'वंदे मातरम्' का जयकारा हो रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, समान नागरिक संहिता की चर्चा मात्र से कांग्रेस समे पूरा विपक्ष लाल पीला होने लगता है। संविधान की नज़र में हर नागरिक अगर एक समान है, तो फिर समान नागरिक संहिता (UCC) किसी एक दल का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय महत्व का विषय है।

पढ़ें :- यूपीआई भुगतान पर शुल्क को लेकर सियासत: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-UPI टैक्स वापस लीजिए

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने भागीरथी प्रयासों से राष्ट्रहित के संकल्पों को एक-एक कर साकार कर रहे हैं। मसलन, अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण और अनुच्छेद 370 को हटाना, जो 2014 के पहले केवल सपने थे। नक्सल-मुक्त भारत केवल कल्पना की बात थी। पशुपति से तिरुपति तक लाल गलियारा बनाने का मंसूबा पालने वाले वामपंथियों के लिए यह दिवास्वप्न ही रह गया और मोदी सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति के कारण इस गलियारे में अब ‘वंदे मातरम्’ का जयकारा हो रहा है।

पढ़ें :- Viral Video: जनेश्वर मिश्र के पास शाहनवाज ने युवती पर की कार चढ़ाने की कोशिश, बचने के लिए बोनट पर लटकी रही, देखिए वायरल वीडियो

उन्होंने आगे लिखा, अब बात समान नागरिक संहिता की है, जिसकी चर्चा मात्र से कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष ‘लाल-पीला’ होने लगता है। संविधान की नज़र में हर नागरिक अगर एक समान है, तो फिर समान नागरिक संहिता (UCC) किसी एक दल का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय महत्व का विषय है। इसका उद्देश्य किसी का तुष्टिकरण नहीं, बल्कि सभी का विकास और सबको न्याय देना है।

कथित वोट बैंक की राजनीति करने वालों के सिवा और किसी को यूसीसी से परेशानी नहीं होनी चाहिए। सपा बहादुर अखिलेश यादव और कांग्रेस के हरफ़नमौला नेता राहुल गांधी को साफ करना चाहिए कि वे समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं या परंपरागत तरीक़े से वोट बैंक की राजनीति की बीमारी से ग्रस्त रहेंगे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...