1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने NEET REEXAM पर उठाया सवाल, कहा-भाजपा सरकार में न किसी की ज़िम्मेदारी तय की जाती है, न जवाबदेही

अखिलेश यादव ने NEET REEXAM पर उठाया सवाल, कहा-भाजपा सरकार में न किसी की ज़िम्मेदारी तय की जाती है, न जवाबदेही

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, NEET है या CHEAT है? NEET REEXAM में घपलों की ख़बरें बढ़ती जा रही हैं लेकिन भाजपा सरकार में न किसी की ज़िम्मेदारी तय की जाती है, न किसी की जवाबदेही। इस्तीफ़ा देना या दिलवाना तो असंभव बात है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने NEET REEXAM को लेकर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने एक अभ्यार्थी का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार में जिम्मेदारी और जवाबदेही तय नहीं की जाती है। इस्तीफा तो दूर की बात है। दरअसल, NEET REEXAM की अभ्यार्थी ने इसमें गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में सियासी बवाल, TMC के 20 बागी सांसदों की एंट्री पर विपक्ष का वॉकआउट

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, NEET है या CHEAT है? NEET REEXAM में घपलों की ख़बरें बढ़ती जा रही हैं लेकिन भाजपा सरकार में न किसी की ज़िम्मेदारी तय की जाती है, न किसी की जवाबदेही। इस्तीफ़ा देना या दिलवाना तो असंभव बात है।

अभ्यर्थी कह रहे हैं कि कड़वा सच ये है कि भाजपा के संगठन में भी सबसे ऊपर बैठे तथाकथित नैतिक लोग अपने किसी संगी-साथी मंत्री पर दबाव बनाकर इस्तीफ़ा लेने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि उन्हें डर है कि अपने को फंसता देख, वो मंत्री जी कहीं बाक़ी सारे भाजपाई हिस्सेदारों के घपलों का दबा-छुपा राज़ न खोल दें। यही हाल भाजपा सरकार के हर मंत्रालय का है, इसीलिए भाजपा में इस्तीफ़े नहीं होते हैं। जनता पूछ रही है कि ‘मुख़बिरी और लीक में कोई ऐतिहासिक संबंध होता है क्या?’ छुपे बैठे भ्रष्टाचार की काली कोठरी में, भाजपाई साझेदार हैं लूट की पोटली में।

इसके साथ ही कांग्रेस ने भी NEET REEXAM के अभ्यार्थी का वीडियो शेयर किया है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि, ये कानपुर की आर्या सिंह हैं, जिनका कहना है कि Re-NEET के रिजल्ट में गड़बड़ी और धांधली हुई है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आर्या ने बताया, OMR शीट के अनुसार उसे 609 नंबर मिलने चाह‍िए थे लेकिन Re-NEET के र‍िजल्‍ट में उसे 540 नंबर मिले।

ऐसे में आर्या का पूरा परिवार परेशान हो गया। सभी लोग बार-बार वेबसाइट चेक करने लगे। इसी बीच रात 2 बजे आर्या के नंबर 540 से घटकर अचानक 167 हो गए। मतलब 540 नंबर, अपने आप ही 167 हो गए। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी.. क्या यही है वो ‘व्यवस्था’, जिसके लिए आपने एयरफोर्स लगवाकर Re-NEET करवाया था। छात्रों की मेहनत बर्बाद हो रही है, परिवार परेशान हो रहे हैं, सपने टूट रहे हैं- जिसके लिए आप और आपका घटिया सिस्टम जिम्मेदार है। आपको एक मिनट भी पद पर रहने का हक नहीं है- थोड़ी शर्म कीजिए और इस्तीफा दीजिए।

पढ़ें :- जंतर-मंतर पहुंचे केजरीवाल, बोले- ‘सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...