1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. शेखर सुमन ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन, बोले- हम सब जिंदा लाशों में वो एक अकेला जीवित है, मैं हैरान हूं ये देखकर कि कोई हैरान क्यों नहीं है?

शेखर सुमन ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन, बोले- हम सब जिंदा लाशों में वो एक अकेला जीवित है, मैं हैरान हूं ये देखकर कि कोई हैरान क्यों नहीं है?

बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरणविद सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) इस समय देश के लाखों बच्चों की उम्मीद बने हुए हैं। बता दें कि वह जंतर-मंतर पर वो भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे, लेकिन शनिवार की सुबह उन्हें दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल शिफ्ट किया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरणविद सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) इस समय देश के लाखों बच्चों की उम्मीद बने हुए हैं। बता दें कि वह जंतर-मंतर पर वो भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे, लेकिन शनिवार की सुबह उन्हें दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल शिफ्ट किया। उनकी तबीयत काफी बिगड़ती जा रही थी, जिसे देखते हुए ऐसा कदम उठाया गया। हालांकि इस बीच वहां थोड़ी बहुत झड़प भी हो गई।

पढ़ें :- आखिर कौन हैं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे.आंग्मो? हर संघर्ष में बनीं सबसे मजबूत साथी

सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) का बॉलीवुड का लगभग हर सेलेब उनके सपोर्ट में उतरता दिखा है। उन्हें साइंटिस्ट की चिंता भी हो रही है। बीते दिन शुक्रवार को एक्टर शेखर सुमन (Shekhar Suman)  ने भी सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की भूख हड़ताल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अपने शो मूवर्स एंड शेकर्स पर उन्होंने इस मुद्दे को उठाया और कुछ गंभीर बातें भी कहीं। इस शो मूवर्स एंड शेकर्स में देश के कई मुद्दों पर व्यंग करते नजर आते हैं।

शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने कहा कि सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) जी कई दिनों से जंतर मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे के लिए अनशन पर बैठे हैं। मैं हैरान हूं ये देखकर कि कोई हैरान क्यों नहीं है? एक इंसान देश और समाज की बेहतरी के लिए अनशन पर बैठा है। स्टूडेंट्स के फ्यूचर के लिए अनशन पर बैठा है। शिक्षा के चरमराते ढांचे को संभालने के लिए अनशन पर बैठा है और व्यवस्था चैन से लेटी हुई है।

शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) का सपोर्ट करते हुए मोदी सरकार (Modi Government) पर सवाल दागे हैं। शेखर ने अपने शो ‘शेखर टुनाइट’ में सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की मांग के जरिए सरकार पर तंज कसा और कहा कि ‘वो व्यवस्था जो ना सिर्फ गूंगी, बेहरी और संवेदनहीन है, बल्कि तंग दिल, संग दिल और बेदिल है। थके हुए ऊर्जाहीन शरीर में भले ही शक्ति ना हो, लेकिन देश के लाखों युवाओं की वो ताकत है। अगर गौर से देखा जाए, तो हम सब जिंदा लाशों में वो एक अकेला जीवित है। मैं हैरान हूं ये देखकर कि कोई हैरान क्यों नहीं है?’

बता दें कि सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) इस समय कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ इस अनशन को आगे बढ़ा रहे थे। 20 जुलाई को उन्होंने संसद की तरफ शांतिपूर्वक मार्च करने का संकल्प बनाया था। अब देखना है कि सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की तबीयत में कितना सुधार आता है, देश का हर बच्चा इस समय उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहा है।

 

पढ़ें :- सोनम वांगचुक को मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम की कड़ी निगरानी में लगातार मेडिकल देखभाल की ज़रूरत है : सफदरजंग अस्पताल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...