यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना घराने का उल्लेख करते हुए कहा कि इस भूमि ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई पहचान दी और पंडित भीमसेन जोशी जैसे महान कलाकारों ने इसकी परंपरा को पूरी दुनिया में गौरवान्वित किया। अंत में उन्होंने शामली की पावन धरती को नमन करते हुए सभी लोगों का हृदय से अभिनंदन किया।
शामली / बिजनौर : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना घराने का उल्लेख करते हुए कहा कि इस भूमि ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई पहचान दी और पंडित भीमसेन जोशी जैसे महान कलाकारों ने इसकी परंपरा को पूरी दुनिया में गौरवान्वित किया। अंत में उन्होंने शामली की पावन धरती को नमन करते हुए सभी लोगों का हृदय से अभिनंदन किया।
सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ की। उन्होंने मंच पर मौजूद मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा-रालोद के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए शामली, कैराना और थानाभवन की जनता का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शामली की धरती अपनी पौराणिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए विश्वविख्यात है। उन्होंने कहा कि महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के धर्मयुद्ध पर जाने से पहले इसी क्षेत्र में विश्राम किया था। साथ ही उन्होंने 1857 की क्रांति में शामली और कैराना के योगदान को याद करते हुए कहा कि इस धरती ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने का काम किया था।
जनपद शामली में ₹581 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में… https://t.co/FDxTJHLrNv
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 17, 2026
पढ़ें :- 2027 चुनाव की तैयारी में अखिलेश, प्रदेशभर में निकालेंगें ‘समाजवादी पीडीए रथ यात्रा’
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रयागराज त्रिवेणी संगम के लिए जाना जाता है, उसी तरह शामली अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, शामली-अंबाला एक्सप्रेसवे और गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के संगम का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है। बेहतर आधारभूत संरचना और मजबूत कानून-व्यवस्था से आने वाले समय में शामली एनसीआर के सबसे समृद्ध जिलों में शामिल होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि एक समय शामली की पहचान गन्ने की मिठास नहीं, बल्कि आतंक, पलायन और गुंडागर्दी से होने लगी थी। उन्होंने कहा कि कैराना और कांधला से पलायन हो रहा था, कानून-व्यवस्था चरमराई हुई थी, किसान, युवा और व्यापारी सभी परेशान थे, जबकि बहन-बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती थीं।
10 साल पहले मेडिकल सुविधाएं नहीं थीं, कोरोना में इलाज का केंद्र बना शामली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक दशक पहले शामली में स्वास्थ्य सुविधाएं लगभग नदारद थीं, लेकिन वर्ष 2017 के बाद स्थिति तेजी से बदली। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान शामली के अस्पतालों में न केवल जिले, बल्कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से भी मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसे उन्होंने डबल इंजन सरकार के विकास मॉडल का उदाहरण बताया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 10 वर्ष पहले शामली में बिजली की भारी समस्या थी, लेकिन आज यहां स्थापित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र के कारण यह जिला पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर जिले की तस्वीर बदलने का काम किया है।
डबल इंजन सरकार ने शामली के विकास को नई गति दी
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार मिलकर शामली के विकास को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों के समन्वय से जिले में आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों में तेजी आई है।
‘गन्ना किसानों को 400 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य मिल रहा’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि आज किसानों को गन्ने का 400 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य मिल रहा है और भुगतान की व्यवस्था भी पहले से बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज गन्ना उत्पादन, चीनी उत्पादन और एथेनॉल उत्पादन में देश में अग्रणी राज्य बन चुका है।
पहले चीनी मिलें बंद हुईं, अब प्रदेश में 122 मिलें संचालित
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में सरकार बनने के समय चीनी उद्योग संकट में था, लेकिन सरकार ने इसे पुनर्जीवित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में 122 चीनी मिलें संचालित हो रही हैं, जिससे किसानों और चीनी उद्योग दोनों को लाभ मिला है।
सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार ने गन्ना किसानों के हितों को प्राथमिकता दी, चीनी मिलों को मजबूत किया और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कराया। उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन सरकार ने विकास और किसान हितों को आगे बढ़ाने का काम किया।
अपराधियों के लिए यूपी में जेल या जहन्नुम ही जगह
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले कैराना अपराध और पलायन के लिए चर्चा में रहता था। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उनके मुताबिक, आज अपराधियों में कानून का डर है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था पहले से मजबूत हुई है।
मुख्यमंत्री ने बिजनौर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को किया नमन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिजनौर मां गंगा की पावन धारा से अभिसिंचित और महात्मा विदुर की कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि यह वही धरती है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने महात्मा विदुर का सान्निध्य प्राप्त किया था। मुख्यमंत्री ने इस पावन भूमि को नमन करते हुए बिजनौरवासियों का स्वागत और अभिनंदन किया।
जनपद बिजनौर में ₹1,003 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में… https://t.co/FJlhWYEFRW
पढ़ें :- Video-गले में दुपट्टे की तरह लपेटा 10 फीट का जहरीला कोबरा, महिला का हैरतअंगेज कारनामा
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 17, 2026
महान विभूतियों का किया स्मरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले बिजनौर में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। उन्होंने दावा किया कि उस समय अपराध और माफिया का दबदबा था, जबकि आज सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के कारण जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और विकास को गति मिली है।
सीएम ने कहा कि कुछ लोग ऐसा बिजनौर चाहते थे जो गुंडों, अपराधियों और माफियाओं के कब्ज़े में रहे। वे समाज को बांटने की राजनीति करते हैं। लेकिन हमें जिन्ना नहीं, गन्ना पसंद है, इसलिए हमारी प्राथमिकता गन्ना किसान और गन्ने का मूल्य बढ़ाना है।