1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लखनऊ में 4 साल की मासूम से स्कूल वैन ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी की तरफ उंगली उठाकर बोली— अंकल ने गंदी हरकत की

लखनऊ में 4 साल की मासूम से स्कूल वैन ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी की तरफ उंगली उठाकर बोली— अंकल ने गंदी हरकत की

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां सुरक्षा के भरोसे भेजी गई एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल वैन के ड्राइवर ने ही दरिंदगी की। घटना तालकटोरा इलाके के एक प्राइवेट स्कूल की है। शनिवार को जब बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ी..

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां सुरक्षा के भरोसे भेजी गई एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल वैन के ड्राइवर ने ही दरिंदगी की। घटना तालकटोरा इलाके के एक प्राइवेट स्कूल की है। शनिवार को जब बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ी और माता-पिता उसे अस्पताल ले गए तब डॉक्टरों की जांच में इस दरिंदगी खुलासा हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पढ़ें :- लापता तोते सुरक्षित लौटाने वाले को मिलेगा ₹50 हजार का इनाम, शहरभर में लगवाए पोस्टर

अस्पताल में खुली वैन ड्राइवर की करतूत

मिली जानकारी के मुताबिक राजाजीपुरम इलाके में रहने वाले एक कामकाजी दंपती की चार साल की बेटी स्कूल की नर्सरी कक्षा में पढ़ती है। रोज की तरह शुक्रवार को भी उसके पिता उसे स्कूल छोड़ने गए थे और छुट्टी के बाद वह वैन से घर लौटी। घर आने के बाद से ही मासूम सहमी हुई थी लेकिन माता-पिता काम की व्यस्तता के कारण शुरुआत में कुछ समझ नहीं पाए। शनिवार को जब बच्ची को तेज बुखार आया और उसने पेट में तेज दर्द की शिकायत की तो माता-पिता घबराकर उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जब बच्ची का मेडिकल परीक्षण किया तो उनके होश उड़ गए। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। जब मां ने दुलार कर मासूम से पूछा तो उसने रोते हुए वैन वाले अंकल की पूरी करतूत बयां कर दी।

थाने में आरोपी को देख सहम गई मासूम

बिलखते हुए माता-पिता तुरंत बच्ची को लेकर तालकटोरा थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना वक्त गंवाए दबिश दी और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने आई। थाने में जैसे ही मासूम की नजर आरोपी पर पड़ी वह डर के मारे कांप उठी और रोते हुए अपनी मां से लिपट गई। उसने आरोपी की तरफ उंगली उठाकर बताया कि इसी अंकल ने उसके साथ गंदी हरकत की थी। पुलिस ने फौरन केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें :- सीएम योगी ने दी 574 करोड़ सौगात, बोले- ‘न कर्फ्यू, न दंगा… बुलंदशहर चंगा’

20 साल से चला रहा था गाड़ी, पुलिस के सामने कबूला जुर्म

पकड़े गए आरोपी की पहचान उन्नाव के रहने वाले गिरीश मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना गुनाह मान लिया है। आरोपी ने बताया कि बच्चों को वैन में बैठाने और उतारने के दौरान उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। वह पिछले 20 सालों से अलग-अलग जगहों और संस्थानों में ड्राइविंग का काम कर रहा है। वह इस स्कूल में कब से वैन चला रहा था पुलिस इसकी जांच कर रही है।

डीसीपी वेस्ट कमलेश दीक्षित ने बताया कि तालकटोरा थाना क्षेत्र में नर्सरी की छात्रा के साथ वैन ड्राइवर द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर तुरंत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और आरोपी गिरीश मिश्रा को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...