1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज मोर्चुरी का वीडियो शेयर अखिलेश यादव बोले- कोई ‘सक्षम’ संज्ञान ले,मृतकों के परिजन बोले हमें नहीं चाहिये कोई मुआवज़ा बस शव दे दें

प्रयागराज मोर्चुरी का वीडियो शेयर अखिलेश यादव बोले- कोई ‘सक्षम’ संज्ञान ले,मृतकों के परिजन बोले हमें नहीं चाहिये कोई मुआवज़ा बस शव दे दें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने रविवार को प्रयागराज पोस्टमार्टम हाउस (Prayagraj Postmortem House) का वीडियो शेयर कर योगी सरकार (Yogi Government) को घेरे का काम किया है। अखिलेश यादव ने लिखा कि ये समाचार दुखद भी है और ध्यान देने योग्य भी कि महाकुंभ हादसे में मारे गये श्रद्धालुओं के शव लेने के लिए, प्रयागराज में पोस्टमार्टम हाउस (Prayagraj Postmortem House)  के बाहर परिजन लाइन लगाये खड़े हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने रविवार को प्रयागराज पोस्टमार्टम हाउस (Prayagraj Postmortem House) का वीडियो शेयर कर योगी सरकार (Yogi Government) को घेरे का काम किया है। अखिलेश यादव ने लिखा कि ये समाचार दुखद भी है और ध्यान देने योग्य भी कि महाकुंभ हादसे में मारे गये श्रद्धालुओं के शव लेने के लिए, प्रयागराज में पोस्टमार्टम हाउस (Prayagraj Postmortem House)  के बाहर परिजन लाइन लगाये खड़े हैं। पर परिजनों को शव नहीं दिया जा रहा है, जबकि ये परिजन आग्रह कर रहे हैं कि हमें सहायता-सांत्वना राशि या कोई मुआवज़ा नहीं चाहिये बस हमारे परिजन का शव हमें दे दिया जाए। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)   ने लिखा कि कोई ‘सक्षम’ संज्ञान ले!

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग 100 करोड़ की व्यवस्था की बात करने का दावा कर रहे थे, कहीं उनका मतलब लोगों की संख्या की जगह अपने लिए किसी ‘धनराशि’ की व्यवस्था से तो नहीं था।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...