1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव जी क़ो NSG सुरक्षा वापस दी जाये…सपा प्रवक्ता ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर की मांग

अखिलेश यादव जी क़ो NSG सुरक्षा वापस दी जाये…सपा प्रवक्ता ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर की मांग

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को एनएसजी कवर सुरक्षा वापस दिए जाने की मांग की है। इसके पीछे उन्होंने बीते दिनों खुलेआम सपा अध्यक्ष को दी जा रही धमकियों का हवाला दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को एनएसजी कवर सुरक्षा वापस दिए जाने की मांग की है। इसके पीछे उन्होंने बीते दिनों खुलेआम सपा अध्यक्ष को दी जा रही धमकियों का हवाला दिया है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

सपा प्रवक्ता ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में कहा कि, आपका ध्यान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी की सुरक्षा की तरफ आकृष्ट कराना चाहता हूं। पूर्व में जेड सुरक्षा के साथ साथ एनएसजी कवर सुरक्षा प्राप्त थी लेकिन पूर्व में एनएसजी कवर हटा दिया गया था।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

उन्होंने आगे लिखा कि, समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। अखिलेश यादव जी को देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रमों में जाना पड़‌ता है जिस तरह से एक व्यक्ति के द्वारा न्यूज चैनल पर कैमरे के सामने खुलेआम अखिलेश यादव जी को मारने की धमकी दी गयी एवं एक बीजेपी के नेता द्वारा भी अखिलेश यादव जी को जान से मारने की धमकी दी गयी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके बाद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी की जेड सुरक्षा के साथ-साथ पूर्व की भांति एनएसजी कवर की सुरक्षा प्रदान की जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...