1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Allu Arjun: गिरफ्तारी के वक्त अल्लू अर्जुन से हुई थी बदसलूकी? हैदराबाद पुलिस ने दिया जवाब

Allu Arjun: गिरफ्तारी के वक्त अल्लू अर्जुन से हुई थी बदसलूकी? हैदराबाद पुलिस ने दिया जवाब

Allu Arjun News: 'पुष्पा 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मामले में गिरफ्तार अभिनेता अल्लू अर्जुन को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। हैदराबाद सेंट्रल जेल से रिहाई के समय उनके पिता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे। इससे पहले खबरें सामने आयी थीं कि अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार करते समयपुलिस ने बदसलूकी की थी। अब इस पर पुलिस की ओर से प्रतिक्रिया सामने आयी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Allu Arjun News: ‘पुष्पा 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मामले में गिरफ्तार अभिनेता अल्लू अर्जुन को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। हैदराबाद सेंट्रल जेल से रिहाई के समय उनके पिता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे। इससे पहले खबरें सामने आयी थीं कि अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार करते समयपुलिस ने बदसलूकी की थी। अब इस पर पुलिस की ओर से प्रतिक्रिया सामने आयी है।

पढ़ें :- Viral Video : स्कूल यूनिफॉर्म में ब्यॉफेंड के साथ नाले में अश्लील हरकत करते पकड़ी गई छात्रा , सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तारी के वक्त अल्लू अर्जुन से बदसलूकी को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। जिसमें पुलिस ने अभिनेता के साथ गलत व्यवहार की बात को खारिज किया है। पुलिस के अनुसार, जब पुलिस अल्लू अर्जुन के घर पर पहुंची तो उन्होंने कपड़े बदलने के लिए समय मांगा। इसके बाद वह अपने बेडरूम में गए और तब तक पुलिस जवानों ने बाहर ही उनका इंतजार किया। बाहर आने पर उन्हें हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने कहा कि अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के दौरान फोर्स का इस्तेमाल नहीं किया गया और न ही उनके साथ किसी भी तरह का गलत व्यवहार किया गया। इस दौरान उनको अपने परिवार और पत्नी से बात करने और मिलने का समय दिया गया। बाहर आने के बाद वह पुलिस के वाहन में सवार हुए।

बता दें कि 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गयी थी। इस मामले में अभिनेता की गिरफ्तारी के बाद उन्हें 14 दिन की रिमांड पर शुक्रवार को चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया था।

पढ़ें :- प्रमोद तिवारी, बोले-राम मंदिर पूजा के दौरान मोदी जी की सीता कहां थीं? उनके इस बयान से गरमाया देश का राजनीतिक माहौल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...