1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Amethi Murder Case : आकाश आनंद , बोले- यूपी में बुलडोजर और एनकाउंटर राज से न जनता सुरक्षित न अपराधियों में है कानून का खौफ

Amethi Murder Case : आकाश आनंद , बोले- यूपी में बुलडोजर और एनकाउंटर राज से न जनता सुरक्षित न अपराधियों में है कानून का खौफ

यूपी के अमेठी में कंपोजिट विद्यालय में तैनात एक शिक्षक, उनकी पत्नी व दो बेटियों को गुरुवार शाम सात बजे अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर गोली मार दी। चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुस्साहसिक घटना से पूरे जिले में सनसनी मच गई। हमलावर कौन थे और हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है?

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के अमेठी में कंपोजिट विद्यालय में तैनात एक शिक्षक, उनकी पत्नी व दो बेटियों को गुरुवार शाम सात बजे अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर गोली मार दी। चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुस्साहसिक घटना से पूरे जिले में सनसनी मच गई। हमलावर कौन थे और हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है? पुल‍िस मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद का योगी सरकार को घेरते हुए सख्त बयान सामने आया है।

पढ़ें :- सोनौली में मां दुर्गा के दरबार पहुंचे रवि वर्मा,श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर दिया जोर

पढ़ें :- सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर जगत कल्याण की प्रार्थना, गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ नवरात्र महाष्टमी अनुष्ठान पूर्ण

बसपा नेता आकाश आनंद शुक्रवार को ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि यूपी में पुलिस अत्यंत सक्रिय है। इतनी सक्रिय है कि अमेठी में एक शिक्षक, उनकी पत्नी उनके दो बच्चों की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। उन्होंने लिखा कि जानकारी में आया है कि मूलतः रायबरेली के रहने वाले शिक्षक सुनील की पत्नी ने पिछले महीने रायबरेली में sc/st act में मुकदमा दर्ज कराया था। अत्यंत सक्रिय पुलिस की जांच वहां भी जारी है।

आकाश आनंद ने कहा कि यूपी अत्यंत सक्रिय पुलिस आरोपियों का एनकाउंटर कर भी देती है तो सुनील और उनके परिवार को कौन सा इंसाफ मिल जाएगा? ये कैसी कानून व्यवस्था है जहां सरेआम घर में घुसकर हत्याएं की जा रही हैं। यूपी में कानून का राज खत्म हो चुका है। बुलडोजर और एनकाउंटर राज से ना जनता सुरक्षित है ना अपराधियों में कानून का खौफ है।

भाजपा की डबल इंजन की सरकार कानून का राज स्थापित करने में फेल हो चुकी है। केवल बुलडोजर और एनकाउंटर की हवा हवाई नीति से नहीं बल्कि कानून द्वारा ही कानून का राज स्थापित हो सकता है जैसा की आदरणीय बहन जी ने अपनी चार बार की सरकारों में उत्तर प्रदेश में किया था।

 

पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे को नेपाल तक खोज रही लखनऊ पुलिस, वो मीडिया को दे रही इंटरव्यू, CCTV फुटेज सामने लाने और निष्पक्ष जांच की मांग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...