1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गृहमंत्री अमित शाह पहली बार अयोध्या राम मंदिर के करेंगे दर्शन! दीपोत्सव में शामिल होने की संभावना

गृहमंत्री अमित शाह पहली बार अयोध्या राम मंदिर के करेंगे दर्शन! दीपोत्सव में शामिल होने की संभावना

Amit Shah's Ayodhya visit : अयोध्या में 10वें दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर है। इस बार रामनगरी के 56 घाटों पर 30 लाख दीयों और 2,100 ड्रोन वाले शो की तैयारी है। इस बीच, खबर है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान वह पहली बार राम मंदिर के दर्शन के लिए भी जाएंगे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Amit Shah’s Ayodhya visit : अयोध्या में 10वें दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर है। इस बार रामनगरी के 56 घाटों पर 30 लाख दीयों और 2,100 ड्रोन वाले शो की तैयारी है। इस बीच, खबर है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान वह पहली बार राम मंदिर के दर्शन के लिए भी जाएंगे।

पढ़ें :- योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का दिखेगा संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ से हाल ही में मुलाकात करके आए एक स्थानीय जनप्रतिनिधि ने अमित शाह के अयोध्या दौरे की पुष्टि की है। लेकिन, गृहमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन या खुफिया एजेंसियों को कोई सूचना नहीं मिली है। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनका दौरा काफी अहम माना जा रहा है। ये पहला मौका होगा, जब वे राम मंदिर में भगवान रामलला दर्शन करेंगे।

2014 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के रूप अमित शाह पहली बार जुलाई 2013 में अयोध्या पहुंचे थे। इसके बाद 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 31 दिसंबर 2021 को दूसरे बार उन्होंने रामनगरी का दौरा किया था। लेकिन, 2020 राम मंदिर के भूमिपूजन और रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा में अमित शाह नहीं पहुंचे थे। जिसको लेकर कई बार विरोधी सवाल खड़े करते रहे हैं।

हालांकि, दिल्ली के बिड़ला मंदिर में गृहमंत्री अमित शाह ने अयोध्या के राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम के सीधा प्रसारण देखा था। अब उनके अयोध्या दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। विश्वविख्यात दीपोत्सव के दसवें संस्करण में मुख्य अतिथि के तौर पर गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की बात सामने आ रही है।

पढ़ें :- 'रामभक्त दीप प्रज्वलन का विश्व कीर्तिमान बनाने को तैयार...' अयोध्या दीपोत्सव को लेकर बोले सीएम योगी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...