1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Anant Ambani- Radhika Merchant Wedding : अनंत अंबानी और राधिका की 12 जुलाई को मुंबई में धूमधाम से होगी शादी, रिसेप्शन 14 जुलाई को

Anant Ambani- Radhika Merchant Wedding : अनंत अंबानी और राधिका की 12 जुलाई को मुंबई में धूमधाम से होगी शादी, रिसेप्शन 14 जुलाई को

देश के सबसे अमीर परिवार अंबानी परिवार में जल्द ही एक शादी का धूमधाम से आयोजन होने जा रहा है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ मुंबई में 12 जुलाई को होने जा रही है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। देश के सबसे अमीर परिवार अंबानी परिवार में जल्द ही एक शादी का धूमधाम से आयोजन होने जा रहा है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ मुंबई में 12 जुलाई को होने जा रही है। यह शादी मुंबई के BKC स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (Jio World Convention Centre) में आयोजित की जाएगी। शादी हिंदू वेदिक रीति-रिवाजों के अनुसार होगी।

पढ़ें :- सेवा, समर्पण, मूल्यों और आदर्शों पर आधारित राजनीति का आग्रह सदैव अटल जी का रहा: सीएम योगी

शुक्रवार, 12 जुलाई को शुभ विवाह (Shubh Aashirwad) यानी शादी का मुख्य समारोह होगा। शनिवार, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद समारोह (Divine Blessings) होगा, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। रविवार, 14 जुलाई को मंगल उत्सव यानी शादी का रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant)  की शादी का यह त्योहार मुंबई में धूम मचाने वाला है। यह शादी देश के सबसे बड़े उद्योगपति परिवार की होने के नाते चर्चा का विषय बनी हुई है। देश के तमाम बड़े सितारे और हस्तियां इस शादी में शामिल होने वाली हैं। खबरों के अनुसार, शादी के समारोह में ग्लैमर का तड़का लगा होगा और कई बड़े कलाकार अपनी परफॉर्मेंस देंगे। अनंत अंबानी (Anant Ambani)  और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant)  की शादी एक शानदार और यादगार आयोजन होने वाला है। यह शादी देश में एक ऐतिहासिक आयोजन के तौर पर याद रखी जाएगी।

पढ़ें :- Vande Mataram controversy : सोनिया गांधी के बचाव में उतरी TMC और DMK , कहा- भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गढ़ रही है यह विवाद
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...