1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Anupam Kher in Jail: क्यों जेल में बितानी पड़ी अनुपम खेर रात?, स्टार ने किया बड़ा खुलासा

Anupam Kher in Jail: क्यों जेल में बितानी पड़ी अनुपम खेर रात?, स्टार ने किया बड़ा खुलासा

अनुपम खेर (Anupam Kher) सबसे चहेते सितारे हैं। एक्टर की तगड़ी फैन फॉलोइंग से कोई भी अंजान नहीं है। एक हालिया इंटरव्यू में एक्टर ने ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसके बारे में जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Anupam Kher in Jail: अनुपम खेर (Anupam Kher) सबसे चहेते सितारे हैं। एक्टर की तगड़ी फैन फॉलोइंग से कोई भी अंजान नहीं है। एक हालिया इंटरव्यू में एक्टर ने ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसके बारे में जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। इसमें एक्टर ने खुद से जुड़े कुछ अनसुने राज पर से पर्दा उठाया है। एक्टर ने बताया कि उन्होंने जेल में एक रात तक बिताई है।

पढ़ें :- VIDEO: 300 साल पुराने हनुमान मंदिर में मुख्य हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे अनुपम खेर

आपको बता दें, हालिया इंटरव्यू में अनुपम खेर (Anupam Kher) ने बताया कि शुरुआती दिनों में मुंबई में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। अंजाम ये हुआ कि एक्टर को एक रात जेल में ही बितानी पड़ गई थी।

क्या बोले खेर?

‘ईटाइम्स’ से बात करते हुए अनुपम खेर ने बताया कि मुंबई में अपने शुरुआती दिनों में मैं वीएचएस दिखाकर इंडस्ट्री के लोगों से काम मांगा करता था। एक दिन मैं बांद्रा स्टेशन गया और फिर वहां से वापस आ रहा था। एक शख्स को मैंने वीएचएस दिया हुआ था, जिसे मैं वापस लेने आ रहा था।

इसके बाद मैंने रेलवे लाइन क्रॉस करने की कोशिश की तो वहां एक जेंटलमेन ने मुझे अपना हाथ दिया। मैंने उसका हाथ थामकर दूसरी साइड जाने की कोशिश की। लेकिन शख्स ने मेरा हाथ कसकर पकड़ लिया।

पढ़ें :- Anupam Kher ने 69 साल की उम्र में शेयर किया हार्ड वर्कआउट वीडियो
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...