1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Arunachal Pradesh Assembly Election 2024 : भाजपा ने 60 प्रत्याशियों की जारी की लिस्ट, देखें किसको कहां ​से मिला टिकट?

Arunachal Pradesh Assembly Election 2024 : भाजपा ने 60 प्रत्याशियों की जारी की लिस्ट, देखें किसको कहां ​से मिला टिकट?

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 (Arunachal Pradesh Assembly Election 2024) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को 60 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें मौजूदा सीएम पेमा खांडू (CM Pema Khandu) का नाम भी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 (Arunachal Pradesh Assembly Election 2024) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को 60 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें मौजूदा सीएम पेमा खांडू (CM Pema Khandu) का नाम भी है।

पढ़ें :- फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर को मिला रामायणी सम्मान, वृंदावन वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महराज के परिवार के साथ किया दर्शन

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के साथ ही अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा की 11 मार्च को आयोजित हुई केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस सूची को मंजूरी दी गई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस सूची में अरुणाचल प्रदेश की सभी 60 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

पढ़ें :- बेसिक शिक्षा विभाग का निर्देश, टीईटी-सीटीईटी वाले शिक्षकों को दोबारा परीक्षा जरूरी नहीं

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...