1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Arvind Kejriwal: मेरे शरीर की एक-एक बूंद देश के लिए है…तिहाड़ में सरेंडर से पहले बोले सीएम केजरीवाल

Arvind Kejriwal: मेरे शरीर की एक-एक बूंद देश के लिए है…तिहाड़ में सरेंडर से पहले बोले सीएम केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा, मेरे शरीर की एक-एक बूंद देश के लिए है। मेरे जीवन का एक-एक पल इस देश के लिए है। हम भगत सिंह के चेले हैं। भगत सिंह देश को आज़ाद कराने के लिए जेल गये थे, मैं देश बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। भगत सिंह भी फांसी चढ़ गये थे, मैं भी फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं। इस बार पता नहीं मैं कब वापस आऊंगा और मेरे साथ जेल में ये लोग क्या करेंगे। लेकिन मैं झुकूंगा नहीं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के बाद आज तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करना है। ​सरेंडर करने से पहले पार्टी कार्यालय में पार्टी के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और दिल्लीवासियों को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री जी ने एक इंटरव्यू में ख़ुद क़ुबूल किया: मैं मानता हूं कि मेरे पास केजरीवाल के ख़िलाफ़ कोई सुबूत नहीं है, कोई Recovery नहीं हुई। प्रधानमंत्री जी, फिर आपने बिना सुबूत के ही मुझे जेल में डाल दिया। यही तो तानाशाही है कि बिना किसी सुबूत के आप बेवजह किसी को भी जेल में डाल दोगे।

पढ़ें :- मुंबई पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जयशंकर के साथ अहम बैठक; ट्रेड डील और वेनेजुएला के तेल पर हुई चर्चा

उन्होंने आगे कहा, मेरे शरीर की एक-एक बूंद देश के लिए है। मेरे जीवन का एक-एक पल इस देश के लिए है। हम भगत सिंह के चेले हैं। भगत सिंह देश को आज़ाद कराने के लिए जेल गये थे, मैं देश बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। भगत सिंह भी फांसी चढ़ गये थे, मैं भी फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं। इस बार पता नहीं मैं कब वापस आऊंगा और मेरे साथ जेल में ये लोग क्या करेंगे। लेकिन मैं झुकूंगा नहीं।

सीएम केजरीवाल ने कहा, कल जो Exit Poll आये, वो फर्ज़ी हैं। राजस्थान में 25 Seats हैं, एक चैनल ने कहा: मोदी जी, आप भी क्या याद रखोगे, राजस्थान में BJP को 33 Seats जिता दी। मैं इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों के Polling Counting Agents से कहना चाहता हूं कि जब तक आख़िरी Counting ना हो, आप वहां डटे रहना ताकि ये हेर-फेर ना कर सकें। 5% VVPAT का EVM के साथ Match किया जाता है, अगर मैचिंग ना हुई तो हम इनके EVM घोटाले को Expose कर सकते हैं।

 

 

पढ़ें :- सेंधा नमक खा रहे हैं? ज्यादा सेवन हड्डियों को कर सकता है कमजोर, आज ही हो जाएं सावधान

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...