1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली असेंबली में अरविंद केजरीवाल का BJP पर वार, कहा कि हमें गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन हमारी सोच को नहीं गिरफ्तार कर सकते हैं

दिल्ली असेंबली में अरविंद केजरीवाल का BJP पर वार, कहा कि हमें गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन हमारी सोच को नहीं गिरफ्तार कर सकते हैं

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी (BJP)  ने उनकी सरकार को गिराने के लिए आप विधायकों को तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी (BJP)   के लिए आप सबसे बड़ी चुनौती, यही कारण है उसपर चौतरफा हमले किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी 2029 के चुनावों में देश को बीजेपी (BJP) से मुक्त कर देगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के पक्ष में शनिवार को ध्वनिमत से विश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान सत्ताधारी आप के 62 में से 54 विधायक ही सदन में मौजूद थे। वहीं विश्वास मत पर चर्चा के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने बीजेपी पर बड़ा प्रहार किया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बीजेपी (BJP)  ने उनकी सरकार को गिराने के लिए आप विधायकों को तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी (BJP)   के लिए आप सबसे बड़ी चुनौती, यही कारण है उसपर चौतरफा हमले किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी 2029 के चुनावों में देश को बीजेपी (BJP) से मुक्त कर देगी।

पढ़ें :- UP Assembly Special Session : सपा विधायक संग्राम यादव का पलटवार , बोले- महिला शक्तिकरण की पुरानी कैसेट बजा रहे हैं सीएम योगी

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के भविष्य को AAP से खतरा है। इसीलिए वह हमसे घबराई हुई है। दिल्ली में 70 में से 67 सीटें AAP की आईं और BJP को 3 सीटें मिलीं। इन लोगों ने केंद्र में सरकार बनने के बाद हमें बहुत तंग किया। लेकिन 2020 के दिल्ली चुनाव में 70 में से 62 सीटें आईं। इन्हें दिल्ली की हार पचती नहीं है। BJP एक राज्य में बिजली मुफ्त करके दिखाए। पंजाब और दिल्ली में पॉवर कट जीरो हो गया है। BJP को मेरा चैलेंज है कि वह गुजरात में 10 स्कूलों को ठीक करके दिखाए।

सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने इसके साथ ही कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP)  2029 के चुनावों में देश को बीजेपी (BJP)  से मुक्त कर देगी, भले ही वे इस साल का लोकसभा चुनाव जीत जाएं।सदन में हमारे पास बहुमत है, लेकिन इस विश्वास प्रस्ताव की जरूरत थी क्योंकि बीजेपी (BJP)  आप (AAP)  विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही थी। बीजेपी (BJP) ‘राम भक्त’ होने का दावा करती है लेकिन उन्होंने हमारे अस्पतालों में गरीब लोगों की दवाएं बंद कर दीं। सरकार हम चलाते हैं फिर भी वे सेवा विभाग, नौकरशाही पर नियंत्रण के माध्यम से हमारे काम रोक रहे हैं।

‘दिल्ली बाप की जागीर नहीं जो विधानसभा खत्म कर देंगे’

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘पानी बिल माफी का प्रस्ताव केजरीवाल पास करवा कर छोड़ेगा। हम बहुत छोटे लोग हैं। हमारी कोई औकात नहीं थी। बड़े बड़े षड़यंत्र हमारे खिलाफ कर रहे हैं, लेकिन हम डटे हुए हैं। क्योंकि करोड़ों लोगों की दुआएं हमारे साथ हैं। बद्दुआएं इन (BJP) लोगों के साथ हैं। देशभर में भाजपा ने जितने MLA खरीदे, उसके लिए पैसा कहां से आया? किसी के घर में भी रेड मारने घुस जाते हो। एक चवन्नी एक पैसा नहीं मिला। हमारी संपत्ति लोगों के दिलों में, जहां ढूंढ़ रहे हो वहां नहीं है’। दिल्ली के सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी पुण्य की राजनीति करती है, भाजपा पाप की राजनीति करती है। लोगों को तय करना है उन्हें क्या चाहिए। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जीतने पर वह दिल्ली में विधानसभा खत्म कर देगी। उन्होंने भाजपा को ऐसा करने की चुनौती देते हुए कहा कि अरे किसी के बाप की जागीर है क्या दिल्ली? जो विधानसभा खत्म कर देंगे।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा में दहाड़े CM योगी, बोले- सपा-कांग्रेस का आचरण मौलवियों के सामने घुटने टेककर नाक रगड़ने की है प्रवृत्ति

बीजेपी के 8 में से 7 विधायक हैं सस्पेंड

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में 62 विधायकों के साथ आप (AAP) के पास भारी बहुमत है। विपक्षी बीजेपी (BJP)  के आठ विधायक हैं, जिनमें से 7 वक्त निलंबित हैं। वहीं इस सत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्यों के निलंबन के बाद सदन में विपक्ष के एकमात्र प्रतिनिधि, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी चर्चा शुरू होने पर उपस्थित नहीं थे।

पिछले तीन साल में केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) का यह तीसरा विश्वास प्रस्ताव है, जो आप के उन दावों के बीच आया है कि बीजेपी (BJP) के विधायकों को पैसे की पेशकश करके और दिल्ली में उसकी सरकार को गिराकर पार्टी को तोड़ना चाहती थी। इससे पहले अगस्त 2022 और मार्च 2023 में विश्वास प्रस्ताव लाये गए थे। तब आप ने आरोप लगाया था कि बीजेपी (BJP) उसके विधायक को तोड़ने के लिए ‘ऑपरेशन लोटस’ (Operation Lotus) चला रही है।

भाजपा विधायक और विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी (Ramveer Singh Bidhuri) ने सीएम केजरीवाल के विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर कहा कि हमने दिल्ली पुलिस कमिश्नर (Delhi Police Commissioner) से आग्रह किया कि मामले की जांच की जाए और अगर इसमें सच्चाई है तो कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। लेकिन अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और मंत्री आतिशी अपने आरोपों की जांच में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का सहयोग नहीं कर रहे हैं’।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2026 : प्रखर सिंह 12वीं में 99.25 फीसदी अंक हासिल कर लखनऊ शहर का बढ़ाया मान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...