1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. 2 जून को सरेंडर से पहले अरविंद केजरीवाल का भावुक संदेश,बोले- दिल्ली वालों मेरे माता-पिता का ख्याल रखना

2 जून को सरेंडर से पहले अरविंद केजरीवाल का भावुक संदेश,बोले- दिल्ली वालों मेरे माता-पिता का ख्याल रखना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) 2 जून को सरेंडर करने से पहले उन्होंने देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) ने कहा कि मुझे चुनाव प्रचार करने के लिए 21 दिन की मिली मोहलत कल पूरी हो रही है। मैं परसों सरेंडर करूंगा और फिर तिहाड़ जेल (Tihar Jail) चला जाऊंगा।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) 2 जून को सरेंडर करने से पहले उन्होंने देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) ने कहा कि मुझे चुनाव प्रचार करने के लिए 21 दिन की मिली मोहलत कल पूरी हो रही है। मैं परसों सरेंडर करूंगा और फिर तिहाड़ जेल (Tihar Jail) चला जाऊंगा। केजरीवाल ने कहा कि मुझे नहीं पता कि इस बार ये लोग मुझे कितने दिनों तक जेल में रखेंगे, लेकिन मेरे हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं।

पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

मुझे झुकाने और चुप कराने की कोशिश की गई, लेकिन ये लोग सफल नहीं हो पाए

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने बिना नाम लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने की कोशिश की। झुकाने और चुप कराने की कोशिश की गई, लेकिन ये लोग सफल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा​ कि जब मैं जेल में था तो मुझे प्रताड़ित किया गया। मेरी दवाइयां रोक दी गईं। जबकि पिछले 20 साल से मैं  शुगर (Diabetes) का मरीज हूं। 10 साल से मुझे इंसुलिन के इंजेक्शन लग रहे हैं, लेकिन इन्होंने जेल में इंजेक्शन रोक दिए थे।

जेल में 50 दिन था और मेरा 6 किलो कम हो गया वजन 

उन्होंने आगे कहा कि जेल में 50 दिन था और मेरा 6 किलो वजन कम हो गया। तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी मेरा वजन नहीं बढ़ रहा है। डॉक्टर किसी बड़ी बीमारी का संदेह जता रहे हैं। कई टेस्ट कराने की जरूरत है। दिल्ली सीएम ने कहा कि हो सकता है कि इस बार ये लोग जेल में मुझे और प्रताड़ित कर सकते हैं, लेकिन मैं झुकूंगा नहीं। मैं अंदर रहूं या बाहर, दिल्ली के काम नहीं रुकेंगे।

मुख्यमंत्री ने वादा किया कि जेल से बाहर आने के बाद महिलाओं को हजार रुपये देने की शुरुआत करूंगा। मैंने हमेशा आपका बेटा बनकर फर्ज निभाया हूं। उन्होंने लोगों से कहा कि आप मेरे माता-पिता के लिए दुआ कीजिए, ताकि वे स्वस्थ रहे। मुश्किल वक्त में आप लोगों ने एकजुट होकर मेरा साथ दिया।

पढ़ें :- राज्यपाल का पदभार संभलाते ही ब्रज मोहन बोले- भाजपा संगठन को ओडिशा में मजबूत करेंगे, BJD ने उठाए सवाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...