चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयोग की तरफ से प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए चुनाव की तारीखों का एलान किया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि, पिछले कुछ दिनों में आयोग सभी चुनावी राज्यों में पहुंचा।
Assembly elections announced: चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयोग की तरफ से प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए चुनाव की तारीखों का एलान किया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि, पिछले कुछ दिनों में आयोग सभी चुनावी राज्यों में पहुंचा। हमने वहां विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखा। हमने सभी राजनीतिक दलों से मुलाकात की और उनकी सलाह ली। हमने सभी प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों से बात की और राज्यों के चुनाव अधिकारियों से भी मुलाकात की। ईसी ने बीएलओ को बेहतर काम करने के लिए सराहा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि, जैसा कि आप सब जानते हैं कि सभी पांच राज्यों-यूटी अलग-अलग भौगोलिक स्थिति और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं। स्वच्छ मतदाता सूची लोकतंत्र की आत्मा हैं। इसके लिए हमने विशेष गहन पुनरीक्षण कराया, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि योग्य मतदाता न छूटें और कोई भी ऐसा व्यक्ति मतदाता सूची में न जुड़े जो योग्य नहीं है।
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होगा चुनाव
बता दें कि, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। वहीं, अन्य चार राज्यों में एक ही चरण में मतदान होगा।
इस दिन होंगे राज्यों में चुनाव
केरल- 9 अप्रैल
असम- 9 अप्रैल
पुदुचेरी- 9 अप्रैल
तमिलनाडु- 23 अप्रैल
पश्चिम बंगाल- 23 और 29 अप्रैल
सभी राज्यों के नतीजे- 4 मई