1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘ओ रोमियो’ के प्रमोशनल इवेंट में शाहिद कपूर ने फैंस की वजह से अचानक छोड़ा स्टेज, देखें वायरल वीडियो

‘ओ रोमियो’ के प्रमोशनल इवेंट में शाहिद कपूर ने फैंस की वजह से अचानक छोड़ा स्टेज, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O Romeo) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दोनों ही एक्टर्स फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं। शुक्रवार को भी दोनों कलाकार मुंबई में ‘ओ रोमियो’ (O Romeo) फिल्म के नए गाने ‘पान की दुकान’ (Paan Ki Dukan) के लॉन्च इवेंट के दौरान हंगामा खड़ा हो गया।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O Romeo) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दोनों ही एक्टर्स फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं। शुक्रवार को भी दोनों कलाकार मुंबई में ‘ओ रोमियो’ (O Romeo) फिल्म के नए गाने ‘पान की दुकान’ (Paan Ki Dukan) के लॉन्च इवेंट के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)  को फैंस की वजह से स्टेज ही छोड़कर जाना पड़ा। बताते हैं कि क्या है ये पूरा मामला?

पढ़ें :- Viral Video : छत तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार, बाल-बाल बचा मजदूर, वीडियो देख लोग बोले- इंडियन सुपरमैन

फैंस की भीड़ ने शाहिद को बुरी तरह से घेरा

लॉन्च इवेंट में शाहिद और तृप्ति के साथ-साथ मीडिया के लोग और कई फैंस भी मौजूद थे। लोगों से बातचीत के दौरान शाहिद ने अपने नए गाने पर डांस करने के लिए कुछ फैंस को स्टेज पर बुला लिया। लेकिन हालात तब बिगड़ गए, जब बुलाए गए फैंस के अलावा और भी कई लोग स्टेज पर आ गए। इस वजह से स्टेज पर काफी भीड़ जमा हो गई। इस भीड़ ने शाहिद को बुरी तरह से घेर लिया।

सिक्योरिटी को देना पड़ा दखल

भीड़ को संभालने के लिए सिक्योरिटी को स्टेज पर आई। साथ ही शाहिद कपूर को स्टेज छोड़ना पड़ा। कुछ देर बाद जैसे ही मामला शांत हुआ, शाहिद कपूर वापस स्टेज पर लौटे। इस हंगामे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मामला शांत होने के बाद इवेंट को फिर से शुरू किया गया। शाहिद कपूर वापस स्टेज पर आए, अपने गाने पर डांस किया। इवेंट खत्म होने पर उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों का शुक्रिया, आप लोग कमाल के हैं।

कब रिलीज होगी ‘ओ रोमियो’?

पढ़ें :- Video Viral : बेंगलुरु में कार ड्राइवर ने अपार्टमेंट के गेट में टक्कर मारी, सिक्योरिटी गार्ड ऐसे बाल-बाल बचा

‘ओ रोमियो’ एक्शन थ्रिलर फिल्म है, यह 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी और फरीदा जलाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...