1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चंद्रशेखर आजाद पर हमलाः अखिलेश यादव बोले-BJP राज में जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा?

चंद्रशेखर आजाद पर हमलाः अखिलेश यादव बोले-BJP राज में जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा?

चंद्रशेखर आजाद पर सहारनपुर के देवबंद में आज जानलेवा हमला हुआ। हमलावारों की गोली उनके कमर को छूते हुए निकल गई है। इस दौरान उनकी गाड़ी के शीशे भी टूट गए। इस घटना के बाद सियासी हड़कंप मच गया। विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद पर सहारनपुर के देवबंद में आज जानलेवा हमला हुआ। हमलावारों की गोली उनके कमर को छूते हुए निकल गई है। इस दौरान उनकी गाड़ी के शीशे भी टूट गए। इस घटना के बाद सियासी हड़कंप मच गया। विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। अखिलेश यादव ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘सहारनपुर के देवबंद में आज़ाद सामाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद पर सत्ता संरक्षित अपराधियों के द्वारा जानलेवा हमला घोर निंदनीय एवं कायरतापूर्ण कृत्य है। बीजेपी राज में जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा? यूपी में जंगलराज‘!

पढ़ें :- मोदी सरकार ने न केवल संविधान ,बल्कि जान पर भी पैदा कर दिया है खतरा : अखिलेश यादव

कायरता पूर्ण हमले उन्हें हरा नहीं सकतेः साक्षी मलिक
साक्षी मलिक का भी इस घटना को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि, ‘चंद्रशेखर आज़ाद भाई पर हमले की खबर से चिंतित हूँ। हमलावरों पर तुरंत कार्रवाही होनी चाहिये। चंद्रशेखर भाई बहुत मज़बूत इंसान हैं, हर आंदोलन में आगे खड़े मिलते हैं। कायरता पूर्ण हमले उन्हें न हरा सकते हैं और न ही झुका सकते हैं‘।

पढ़ें :- देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है उसे कौन सी वैक्सीन लगी है: अखिलेश यादव

शिवपाल यादव का आया बयान
सपा नेता शिवपाल यादव ने इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा है और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। शिवपाल यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘प्रदेश में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अराजक तत्व अपने सभी हदों व सरहदों को तोड़ने लगे हैं। यूपी में विपक्ष अब सत्ता व अपराधियों दोनों के निशाने पर है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हुआ जानलेवा हमला प्रदेश के खोखले हो चुके कानून व्यवस्था के लिए एक अलार्म है। जाग जाओ सरकार‘।

पढ़ें :- UP News : धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा,कहा मुझे फर्जी मुकदमे में हुई थी सजा

सरकार दोषियों पर करे कार्रवाई: राकेश टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत ने भी इस घटना के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘भीम आर्मी के प्रमुख और राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी चंद्रशेखर आजाद जी पर हमला कायराना हरकत है उत्तर प्रदेश सरकार दोषियों को चिन्हित करके सख्त से सख्त कार्रवाई करें। हम ईश्वर से उनके सकुशल व शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं‘।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...