Congress Manifesto 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। ‘न्याय पत्र’ नाम से जारी घोषणा पत्र में कांग्रेस की 25 गारंटी और 5 न्याय शामिल हैं। इसमें युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय का जिक्र है।
