लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हॉकी के जादूगर’ पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर आज जनपद लखनऊ में सहायक खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। साथ ही, राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में Uttar Pradesh के 88 पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि का भी वितरण किया।
