1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Breaking News-अयोध्या में एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खून से लथपथ कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप

Breaking News-अयोध्या में एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खून से लथपथ कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप

यूपी के अयोध्या जिले में एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह (ADM Law and Order Surjit Singh) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका खून से लथपथ शव कमरे में पाया गया है। कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइन (Sursari Colony Civil Line) स्थित आवास पर उनका शव मिला।

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या। यूपी के अयोध्या जिले में एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह (ADM Law and Order Surjit Singh) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका खून से लथपथ शव कमरे में पाया गया है। कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइन (Sursari Colony Civil Line) स्थित आवास पर उनका शव मिला। फ़िलहाल मौत के कारणों का अभी सही ढंग से पता नहीं चला है। सूचना मिलते ही मौके पर मण्डलायुक्त, डीएम व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी पहुंचे हैं। मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

पढ़ें :- OPPO ने 54 घंटे तक के प्लेबैक वाला Enco Air 5 TWS ईयरबड्स भारत में किया लॉन्च, कीमत भी बेहद कम

मौके पर पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है। मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस की तरफ से अभी मामले में कोई बयान नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है कि कमरे में चारों तरफ फर्श पर खून फैला हुआ था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...