1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Baba Kedar Dham : बाबा केदार के धाम में बर्फ ही बर्फ, दूसरे दिन भी जारी बर्फबारी

Baba Kedar Dham : बाबा केदार के धाम में बर्फ ही बर्फ, दूसरे दिन भी जारी बर्फबारी

केदारनाथ में मौसम ने ऐसी करवट ली है कि बाबा का पूरा धाम बर्फ की सफेद चादर में ढक गया है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में लगातार दूसरे दिन भी भारी बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जिससे पूरी केदारघाटी और मंदिर परिसर बर्फ की मोटी सफेद चादर से ढक गया है। इस ताज़ा हिमपात के बाद बाबा केदार की नगरी का नजारा बेहद अलौकिक, दिव्य और मनमोहक हो गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Baba Kedar Dham :  केदारनाथ में मौसम ने ऐसी करवट ली है कि बाबा का पूरा धाम बर्फ की सफेद चादर में ढक गया है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में लगातार दूसरे दिन भी भारी बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जिससे पूरी केदारघाटी और मंदिर परिसर बर्फ की मोटी सफेद चादर से ढक गया है। इस ताज़ा हिमपात के बाद बाबा केदार की नगरी का नजारा बेहद अलौकिक, दिव्य और मनमोहक हो गया है।
कड़ाके की ठंड और विषम मौसम के बावजूद बाबा के दर पर पहुंचे श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। भक्त बर्फबारी के बीच ही कतारों में लगकर बाबा के जयकारों के साथ दर्शन कर रहे हैं। मंदिर परिसर और उसके आसपास भी बर्फ जमने लगी है. एक ओर बर्फ से ढके पहाड़ श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। ऐसे मौसम में धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए गर्म कपड़े रखना बेहद जरूरी है।

पढ़ें :- Arghya in Karva Chauth Puja :  करवा चौथ पूजा में चंद्रमा को अर्घ्य देने से दांपत्य रिश्ते में शीतलता बनी रहती है ,  जानें पौराणिक महत्व

लगातार गिरती बर्फ के कारण तापमान शून्य से नीचे (-2°C से -7°C तक) पहुंच गया है, जिससे धाम में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।

खास बात यह है कि चारधाम यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और 11 नवंबर को केदारनाथ मंदिर के कपाट सर्दियों के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

 

पढ़ें :- karva chauth chandrama gochar : आज करवा चौथ की रात चंद्रमा वृषभ से मिथुन राशि में गोचर , इन राशियों को हो सकता है धन लाभ
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...