1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Bada Mangal Upay : तीसरे बड़े मंगल पर करें ये चमत्कारी उपाय , किस्मत बदल जाएगी

Bada Mangal Upay : तीसरे बड़े मंगल पर करें ये चमत्कारी उपाय , किस्मत बदल जाएगी

ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल या फिर बुढ़वा मंगल कहा जाता है। इस साल पहला बड़ा मंगल 28 मई को पड़ा था और दूसरा बड़ा मंगल 04 जून को है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bada Mangal Upay : ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल या फिर बुढ़वा मंगल कहा जाता है। इस साल पहला बड़ा मंगल 28 मई को पड़ा था और दूसरा बड़ा मंगल 04 जून को है। इसी तरह 11 जून और 18 जून को भी बड़ा मंगल पड़ रहे हैं। इस साल का तीसरा बड़ा मंगल 11 जून को है। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए ज्येष्ठ मास का बड़ा मंगल खास महत्व रखता है। मान्यता है कि बड़ा मंगल के दिन किए गए खास उपायों से तरक्की में आने वाली बाधाएं स्वतः दूर हो जाएंगी। ऐसे में चलिए जानते हैं कि बड़ा मंगल को किन उपायों को करना मंगलकारी रहेगा।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

वास्तु दोष दूर होते हैं
घर में संकट मोचन हनुमान जी का चित्र रखने से कई प्रकार के वास्तु दोष दूर होते हैं।  मन-मस्तिष्क में सकारात्मक विचारों का संचार होता रहता है। जिसके परिणामस्वरूप अनावश्यक तनाव जीवन से दूर हो जाते हैं।वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगना शुभ रहेगा।

घर में लगाएं आंवले का पौधा
हनुमान जी को राम भक्त कहा जाता है।बड़ा मंगल के तीन आंवले का पौधा लगाना बहुत शुभ माना गया है।मान्यता है कि आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है।घर में हनुमान जी का चित्र लगाने से प्रभु श्रीराम और हनुमान की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है और जीवन की तमाम समस्याएं दूर हो जाती हैं।

अर्थ के लिए उपाय
बड़ा मंगल के दिन चांदी के सिक्के पर लाल सिंदूर लगाकर और हनुमान जी का स्मरण करते हुए उसे अपने पर्स, तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आर्थिक संवृद्धि होती है।

पूजा मंदिर में रखें ये वस्तुएं
बड़ा मंगल के दिन घर के मंदिर पर लाल रंग की वस्तुएं रखें। ऐसा करने से जीवन में तरक्की का मार्ग प्रशस्त होता है। मंदिर में लाल रंग का चोला या सिंदूर भी रख सकते हैं।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...