1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Badminton Asia Championships : आयुष शेट्टी ने किया बड़ा उलटफेर, विश्व नंबर-1 कुनलावुत वितिदसरन को हराकर फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास

Badminton Asia Championships : आयुष शेट्टी ने किया बड़ा उलटफेर, विश्व नंबर-1 कुनलावुत वितिदसरन को हराकर फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास

भारत के 20 साल के युवा शटलर आयुष शेट्टी (Ayush Shetty) ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप (Badminton Asia Championships) में बड़ा उलटफेर करते हुए वर्ल्ड नंबर-1 कुनलावुत वितिदसरन (Kunlavut Vitidsarn) को हराकर फाइनल में जगह बना ली।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के 20 साल के युवा शटलर आयुष शेट्टी (Ayush Shetty) ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप (Badminton Asia Championships) में बड़ा उलटफेर करते हुए वर्ल्ड नंबर-1 कुनलावुत वितिदसरन (Kunlavut Vitidsarn) को हराकर फाइनल में जगह बना ली। चीन के निंगबो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर (Ningbo Olympic Sports Center) में खेले गए सेमीफाइनल में आयुष ने जबरदस्त वापसी करते हुए 10-21, 21-19, 21-17 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला 75 मिनट तक चला और इस दौरान भारतीय खिलाड़ी ने दबाव में शानदार खेल दिखाया।

पढ़ें :- पीवी सिंधु सकुशल वापस लौटीं भारत, दुबई अथॉरिटी और एयरपोर्ट स्टाफ को कहा 'शुक्रिया'

पिछली हार का लिया बदला

दोनों खिलाड़ी इससे पहले पिछले साल आर्कटिक ओपन में भिड़े थे, जहां वितिदसरन ने सीधे गेम में जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार आयुष ने शानदार वापसी करते हुए हिसाब बराबर कर लिया। पहला गेम हारने के बाद जिस तरह उन्होंने वापसी की, उसने उनकी मानसिक मजबूती को भी साबित किया।

59 साल बाद हुआ ऐसा

आयुष शेट्टी (Ayush Shetty) इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले भारत के दूसरे पुरुष एकल खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, पिछले 59 साल में ऐसा पहली बार हुआ है। उनसे पहले दिनेश खन्ना ने 1965 में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, 2018 में एचएस प्रणय ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। आयुष ने अब कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है, लेकिन उनकी नजर अब स्वर्ण पदक जीतकर एक और इतिहास बनाने पर होगी। आयुष बैडमिंटन पर भारत की नई सनसनी बनकर उभरे हैं। भारत के लिए इस टूर्नामेंट में आखिरी पदक 2023 में आया था, जब सात्विक और चिराग ने पुरुष युगल का खिताब जीता था।

पढ़ें :- दुबई एयरपोर्ट के पास धमाके का पीवी सिंधू ने साझा किया खौफनाक अनुभव, कोच को तुरंत भागना पड़ा

शानदार फॉर्म में हैं आयुष

वर्ल्ड नंबर-25 आयुष का यह प्रदर्शन किसी संयोग से कम नहीं है। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में वर्ल्ड नंबर-चार जोनाथन क्रिस्टी को 23-21, 21-17 से हराया था। इसके अलावा उन्होंने चीनी ताइपे के चिन यू जेन और चीन के ली शी फेंग (Li Shifeng) जैसे मजबूत खिलाड़ियों को भी मात दी। अब आयुष शेट्टी खिताबी मुकाबले में चाऊ तियेन चेन और शी यूकी के बीन होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेंगे।

दूसरे भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन

टूर्नामेंट में भारत के अन्य स्टार खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पीवी सिंधू (PV Sindhu) दूसरे दौर में बाहर हो गईं, जबकि लक्ष्य सेन पहले ही राउंड में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

पढ़ें :- Hong Kong Open: सात्विक-चिराग ने सेमीफाइनल में पहुंचे, क्वार्टर फाइनल में मलेशियाई जोड़ी को दी मात
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...