1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पत्नि के रील बनाने की शौक से हारे पति ने किया सुसाइड

पत्नि के रील बनाने की शौक से हारे पति ने किया सुसाइड

 बहराइच के रूपईडीहा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि पत्नी और ससुराल पक्ष से मारपीट के बाद युवक बेहद परेशान था। अगले ही दिन उसका शव गांव से कुछ दूरी पर पेड़ की डाल से लटका मिला। मृतक की पहचान चेतराम पुरवा निवासी 23 वर्षीय लवकुश शुक्ला के रूप में हुई है...

By Harsh 
Updated Date

Lucknow :  बहराइच के रूपईडीहा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि पत्नी और ससुराल पक्ष से मारपीट के बाद युवक बेहद परेशान था। अगले ही दिन उसका शव गांव से कुछ दूरी पर पेड़ की डाल से लटका मिला। मृतक की पहचान चेतराम पुरवा निवासी 23 वर्षीय लवकुश शुक्ला के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह जैतापुर मोड़ के पास लोगों ने पेड़ से शव लटकता देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पढ़ें :- Writer Connect India का ‘Writer Youth Parliament 2026’ भव्य आयोजन, युवाओं ने ‘शिक्षा और AI’ पर रखी बेबाक राय

मृतक के पिता संत कुमार ने बताया कि लवकुश की शादी करीब पांच वर्ष पहले जिगनिया निवासी आशा देवी से हुई थी। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिवार का कहना है कि पत्नी को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक था, जिसे लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता था। बताया गया कि करीब एक वर्ष पहले विवाद के बाद आशा देवी अपने मायके चली गई थी और वहीं रह रही थी। बुधवार को लवकुश गेहूं बेचकर पत्नी को वापस लाने के लिए ससुराल पहुंचा था। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

परिजनों का आरोप है कि पत्नी ने लवकुश को थप्पड़ और डंडे से पीटा, जबकि ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की। घायल और परेशान लवकुश घर लौटा, परिजनों को पूरी घटना बताई और फिर शिकायत लेकर पुलिस के पास गया। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने इसे पति-पत्नी का मामला बताकर गंभीरता से नहीं लिया और उसे वापस भेज दिया। इसके बाद गुरुवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत ने बताया कि युवक बाबागंज पुलिस चौकी गया था, लेकिन थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस के अनुसार, युवक पत्नी को लेने ससुराल गया था, जहां उसके साथ मारपीट हुई। इसके बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- सपा सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट पर बाबू जगदेव कुशवाहा जी की प्रतिमा लगाकर बनाया जाएगा स्मारक: अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...