HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ठाकुर विवाद पर बाहुबली आनंद मोहन का चढ़ा पारा, बोले- मनोज झा ‘पहले अपने अंदर के ब्राह्मण को मारें, ऐसे दोगले बयान नहीं करेंगे बर्दाश्त

ठाकुर विवाद पर बाहुबली आनंद मोहन का चढ़ा पारा, बोले- मनोज झा ‘पहले अपने अंदर के ब्राह्मण को मारें, ऐसे दोगले बयान नहीं करेंगे बर्दाश्त

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद मनोज झा (Manoj Jha)  के महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पर दिए गए भाषण पर बिहार में बवाल मचा हुआ है। बता दें कि मनोज झा ने अपने भाषण में कहा था कि हमें अंदर बैठे हुए ठाकुर को मारने की जरूरत है। इस पर आरजेडी विधायक चेतन आनंद (RJD MLA Chetan Anand) ने उन पर बड़ा पलटवार किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद मनोज झा (Manoj Jha)  के महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पर दिए गए भाषण पर बिहार में बवाल मचा हुआ है। बता दें कि मनोज झा ने अपने भाषण में कहा था कि हमें अंदर बैठे हुए ठाकुर को मारने की जरूरत है। इस पर आरजेडी विधायक चेतन आनंद (RJD MLA Chetan Anand) ने उन पर बड़ा पलटवार किया है। चेतन ने कहा कि समाजवाद के नाम पर किसी एक जाति को टारगेट करना उनका दोगलापन है।

पढ़ें :- RJD सांसद मनोज झा, बोले- महात्मा गांधी मंदिर जाकर राम भक्त नहीं बने थे, इसलिए हे राम कहते हुए स्वर्ग गए...आप हैं कौन?

वहीं अब बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन (Bahubali Anand Mohan)  भी अपने बेटे के समर्थन में उतर आए हैं। बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन (Bahubali Anand Mohan) ने मनोज झा (Manoj Jha)  पर निशाना साधते हुए कहा कि जो कहते हैं कि अपने अंदर के ठाकुर को मारने की जरूरत है, मैं उनसे कहूंगा कि वो अपने अंदर के ब्राह्मण को मारें।

पहले अपने अंदर के ब्राह्मण को मारें : आनंद मोहन

बाहुबली आनंद मोहन (Bahubali Anand Mohan) ने कहा कि जब बहस महिला आरक्षण बिल पर चल रही थी तो फिर बीच में ठाकुर कैसे आ गया? जो लोग कहते हैं कि अपने अंदर के ठाकुर को मारो, वो विधानसभा में बैठा हुआ है, वो न्यायपालिका में बैठा हुआ है, वो संसद में बैठा हुआ है। मैं उनसे कहूंगा कि वो अपने अंदर के ब्राह्मण को मारें जो पूरे देश को संचालित करता है। ये उस मानसिकता को मारने की जरूरत है।

जानें चेतन आनंद ने क्या कहा था?

पढ़ें :- बीजेपी पिछले 10 सालों में चुनाव की आत्मा का किया कत्ल, गरीब और किसान की बात न करके करते हैं जाति-धर्म की राजनीति: मनोज झा

चेतन आनंद (Chetan Anand) ने मनोज झा (Manoj Jha) पर हमला करते हुए कहा कि ठाकुर समाज सभी को साथ लेकर चलता है और समाजवाद के नाम पर किसी एक जाति को टारगेट करना दोगलापन है। ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मनोज झा ने सुनाई थी ओम प्रकाश वाल्मीकि की कविता

आरजेडी सांसद मनोज झा (RJD MP Manoj Jha) ने ओम प्रकाश वाल्मीकि की कविता को सुनाते हुए ठाकुरों का जिक्र किया था। उन्होंने अंदर के ठाकुर को मारने की अपील की थी। मनोज झा (Manoj Jha) की इसी टिप्पणी को लेकर बाहुबली नेता आनंद मोहन समेत उनके विधायक चेतन आनंद (MLA Chetan Anand) ने मनोज झा (Manoj Jha)के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...