1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बलरामपुर : दुर्गा पंडाल में घुसी कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत और 4 घायल; CM योगी ने शोक जताते हुए मुआवजे का किया ऐलान

बलरामपुर : दुर्गा पंडाल में घुसी कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत और 4 घायल; CM योगी ने शोक जताते हुए मुआवजे का किया ऐलान

Balrampur : यूपी के बलरामपुर जिला में शनिवार रात एक बेकाबू कार ने मां दुर्गा के पंडाल में बैठे 7 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इस हादसे पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को ₹02-02 लाख व घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Balrampur : यूपी के बलरामपुर जिला में शनिवार रात एक बेकाबू कार ने मां दुर्गा के पंडाल में बैठे 7 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इस हादसे पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को ₹02-02 लाख व घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

पढ़ें :- बलरामपुर : सीएम योगी बोले- सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी सहित आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं का हो रहा है विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम योगी ने कहा, “जनपद बलरामपुर में एक व्यक्तिगत कार्यक्रम के दौरान हुई दुर्घटना में लोगों की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹02-02 लाख व घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

बता दें कि यह घटना हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेलहा के चरनगहिया गांव की है, जहां दुर्गा मंदिर के बाहर आरती समाप्त होने के बाद ग्रामीण टेंट में बैठकर प्रोजेक्टर पर वीडियो देख रहे थे। तभी गौरा चौराहा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और टेंट में जा घुसी। बेकाबू कार ने हादसे में सात लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। दो गंभीर रूप से घायल लोगों को बहराइच रेफर किया गया।

मृतकों की पहचान पाटेश्वरी प्रसाद उर्फ महता प्रसाद (42), मनोज सिंह (51) और गणेश पांडेय (45) के रूप में हुई है। जबकि छेदीराम (50), घोपराम (31), डब्लू (37) और मुकेश तिवारी (30) घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के शिकार सभी लोग चरनगहिया-बेलहा गांव के रहने वाले हैं। धार्मिक आयोजन के बाद हुए इस हादसे से गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने कार और चालक को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कार ड्राइवर के नशे में होने की आशंका जताई गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...