1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Bangladesh floods : बांग्लादेश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 59 हुई , बीमारियों का खतरा बढ़ा

Bangladesh floods : बांग्लादेश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 59 हुई , बीमारियों का खतरा बढ़ा

बांग्लादेश में आई प्रलयंकारी बाढ़ ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। बांग्लादेश के डेल्टा क्षेत्र और ऊपरी भारतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ से बांग्लादेश करीब दो सप्ताह से प्रभावित है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bangladesh floods :  बांग्लादेश में आई प्रलयंकारी बाढ़ ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। बांग्लादेश के डेल्टा क्षेत्र और ऊपरी भारतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ से बांग्लादेश करीब दो सप्ताह से प्रभावित है। इसकी वजह से लोगों और मवेशियों की मृत्यु हुई, हजारों लोगों केा विस्थापित होना पड़ा है एवं संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

पढ़ें :- Intoxicated young man stole a plane : नशे में धुत युवक ने चुरा लिया प्लेन और पहुंच गया न्यूक्लियर प्लांट के पास, रोकने के लिए उतारे फाइटर जेट्स

देश के 11 जिलों में करीब 54 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में छह महिलाओं और 12 बच्चों सहित कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई है। खबरों के अनुसार, आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्रालय ने बाढ़ की स्थिति पर अद्यतन जानकारी देते हुए बताया कि सबसे अधिक मौतें कुमिल्ला और फेनी जिलों में हुई हैं, जो कि भारत के पूर्वोत्तर भाग में त्रिपुरा की सीमा से सटे हैं। मंत्रालय के मुताबिक दोनों जिलों में क्रमशः 14 और 23 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि जैसे-जैसे स्थिति में सुधार हो रहा है, लोग घर लौट रहे हैं, जबकि बाढ़ प्रभावित जिलों में संचार व्यवस्था सामान्य हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मूसलाधार बारिश के अलावा, उफनती नदियां, अल नीनो और जलवायु परिवर्तन की घटनाएं देश में विनाशकारी बाढ़ के लिए जिम्मेदार हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...