1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Bangladesh Squad Against India: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज बांग्लादेश ने घोषित की टीम; इन खिलाड़ियों को दिया मौका

Bangladesh Squad Against India: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज बांग्लादेश ने घोषित की टीम; इन खिलाड़ियों को दिया मौका

Bangladesh Squad Against India: भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश के 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से घोषित टीम की कप्तानी नजमुल हुसैन शान्तो करेंगे। टीम में मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर) और शाकिब अल हसन को शामिल किया गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Bangladesh Squad Against India: भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश के 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से घोषित टीम की कप्तानी नजमुल हुसैन शान्तो करेंगे। टीम में मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर) और शाकिब अल हसन को शामिल किया गया है।

पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका

दरअसल, बांग्लादेश टीम ने हाल ही में पाकिस्तान को उसी के घर में 2-0 से टेस्ट सीरीज हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। इस सीरीज का हिस्सा रहे लगभग सभी खिलाड़ियों को भारत दौरे के लिए मौका दिया गया है। हालांकि, पाकिस्तान दौरे पर बांग्लादेश टीम का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज शोरफुल इस्लाम कमर की चोट के कारण भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

बांग्लादेश की 16 सदस्यीय टीम में शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, जाकिर अली, महमुदुल हसन जॉय, खालिद अहमद, नईम हसन और तैजुल इस्लाम का नाम शामिल है।

बता दें कि भारत और बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 से 23 सितंबर के बीच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाना है।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...