1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Bangladesh Violence : बांग्लादेश में फिर बवाल , सड़कों पर उतरे लोग

Bangladesh Violence : बांग्लादेश में फिर बवाल , सड़कों पर उतरे लोग

पड़ोसी देश बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए है। खबरों के अनुसार, बांग्लादेश की राजधानी ढाका में फिर से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन में स्थानीय पुलिस के साथ झड़प में पांच लोग घायल हो गए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bangladesh Violence : पड़ोसी देश बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए है। खबरों के अनुसार, बांग्लादेश की राजधानी ढाका में फिर से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन में स्थानीय पुलिस के साथ झड़प में पांच लोग घायल हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार (22 अक्टूबर 2024) की देर रात को राष्ट्रपति भवन का घेराव किया। राजधानी ढाका में राष्ट्रपति के निवास बंग भवन के बाहर स्थिति ये हो गई कि सेना को मोर्चा संभालना पड़ा। लोग सड़कों पर राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें हटाने की मांग भी उठ रही है।

पढ़ें :- दीवार में ड्रिल करते ही बरसने लगे सोने के सिक्के, मजदूरों को मिला करीब 100 करोड़ का खजाना

पूरा बवाल उनके एक बयान को लेकर मचा है। खबरों के अनुसार, प्रदर्शनकारी देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बारे में दिये गये बयान को लेकर राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया।

गौरतलब है कि बांग्लादेश सरकार की सार्वजनिक नौकरियों के लिए कोटा प्रणाली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जून में शुरू हुआ और अगस्त की शुरुआत में बढ़ गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...