1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. बिना नंबर जानें स्टिकर वाले फल लेने से पहले हो जाएं सावधान, नहीं तो बन सकता है जानलेवा

बिना नंबर जानें स्टिकर वाले फल लेने से पहले हो जाएं सावधान, नहीं तो बन सकता है जानलेवा

फल खरीदने तो आप सब जाते होंगे। फल को तो आप सब देखकर खरीदते हैं कि फल ताजा या नहीं, कहीं सड़ा तो नहीं है। कहीं खट्टा तो नहीं है फल की क्वालिटी कैसी है। इसके साथ ही आप लोगों ने फलों पर नंबर वाइज स्टिकर लगा भी देखा होगा एक बार नहीं बल्कि अनेकों बार आपका ध्यान पड़ा होगा, लेकिन क्या फलों पर स्टिकर लगा देखकर कभी आपके मन में ये विचार आया की ये स्टिकर क्यों लगा रहता है?

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। फल खरीदने तो आप सब जाते होंगे। फल को तो आप सब देखकर खरीदते हैं कि फल ताजा या नहीं, कहीं सड़ा तो नहीं है। कहीं खट्टा तो नहीं है फल की क्वालिटी कैसी है। इसके साथ ही आप लोगों ने फलों पर नंबर वाइज स्टिकर लगा भी देखा होगा एक बार नहीं बल्कि अनेकों बार आपका ध्यान पड़ा होगा, लेकिन क्या फलों पर स्टिकर लगा देखकर कभी आपके मन में ये विचार आया की ये स्टिकर क्यों लगा रहता है? अगर आया तो आईये जानते हैं कि फलों पर नंबर वाइज स्टिकर लगने का क्या मतलब होता है।

पढ़ें :- Video-श्रीलंकाई क्रिकेटर की पिच पर गिरकर मौत, मैच के दौरान खिलाड़ी को आया हॉर्ट-अटैक

आखिर फलों पर नंबर वाइज स्टिकर क्यों लगाए जाते हैं ?

Fruit Baar Code यानी फल पर स्टिकर फल पर स्टिकर लगाया जाता ताकि इससे पता चले कि ये फल कहां उगाया गया है। इससे उगाने के लिए कौन सा तरीका अपनाया गया है। इसके साथ स्टिकर हमे ये भी बताता है की फल किस क्वालिटी का है। इसकी प्राइस क्या है। ये स्टिकर को Price Lookup Code कहते हैं जो की फलों की क्वालिटी बताते हैं। इनमें जो नंबर दिए रहते हैं वो अलग अलग चीज़ों के बारे में बताते हैं।

नंबर वाइज स्टिकर का क्या है मतलब

स्टिकर में अलग अलग नंबर होता है। नंबर अलग अलग होने का मतलब है कि अलग अलग तरीके के फल के क्वालिटी। अगर आप कभी भी फल खरीदते हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि 4 अंक के नंबर के फल भूल से भी मत खरीदिये। 4 अंक वाले स्टिकर वाले फल की शुरुआत ही चार से शुरू होती है। जिसके की 4231 या 4056 तो इसका मतलब होता है कि इसको उगाने के लिए पेस्टीसाइट और केमिकल का उपयोग किया गया है।

पढ़ें :- Monsoon Healthy Soup :  मानसून में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी सूप ,  इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

5 अंक वाले स्टिकर का क्या है मतलब

कुछ ऐसे फल फल होते है जिनपर 5 डिजिट का यूज किया रहता है लेकिन नम्बरों की स्टार्टिंग 8 से होती है। जैसे कि 85431 और 8251 2 नंबर लिखे हो फल पर तो आप लेने से बचिए क्यूंकि ये फल Geneticaly Modified है मतलब की ये Naturaly नहीं है इसे लैब में बनाय गया है।

इन नंबर के स्टिकर फल आपके सेहत के लिए होते हैं फायेदेमंद

आपको बता दें कि कुछ ऐसे भी स्टिकर लगे फल होते हैं जो naturaly उगाये जाते हैं और आपके हेल्थ के लिए फाकी लाभदायक होते हैं। ये स्टिकर ऐसा भी होता है जो कि 5 अंक का होता है लेकिन इसकी शुरुआत 9 नंबर से होती है। अगर किसी फल पर 93435 और 95365 लिखा है तो उसका मतलब कि इसमें कीटनाशक दवा और केमिकल नहीं पड़ा है।

रिपोर्ट: आकांक्षा उपाध्याय

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : अब मोहन भागवत का आया बयान, बोले-इस महापाप के दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...