1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. उमर अब्दुल्ला से पहले इन नेताओं ने CM रहते की थी शादी, जानें- कब, किसने और किसको बनाया जीवनसाथी

उमर अब्दुल्ला से पहले इन नेताओं ने CM रहते की थी शादी, जानें- कब, किसने और किसको बनाया जीवनसाथी

CM Omar Abdullah's second Marriage : जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में है। 56 वर्षीय अब्दुल्ला ने 49 वर्षीय टीवी पत्रकार निधि राजदान के साथ 30 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ही तलाकशुदा हैं और अब उन्होंने एक-दूसरे का साथ चुना है। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फोटो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

CM Omar Abdullah’s second Marriage : जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में है। 56 वर्षीय अब्दुल्ला ने 49 वर्षीय टीवी पत्रकार निधि राजदान के साथ 30 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ही तलाकशुदा हैं और अब उन्होंने एक-दूसरे का साथ चुना है। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फोटो बहुत तेजी से वायरल हो रही है।

पढ़ें :- US राजदूत सर्जियो गोर के दौरे से पहले J-K सीएम उमर अब्दुल्ला बोले- हमारे मुद्दों का समाधान वॉशिंगटन नहीं; केंद्र सरकार के पास

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार (30 अक्टूबर) को विशेष विवाह अधिनियम के तहत उमर अब्दुल्ला और निधि राज़दान की शादी संपन्न हुई है। इस शादी समारोह में दोनों पक्षों के परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। बता दें कि उमर अब्दुल्ला की पहली पत्नी पायल नाथ हैं। दोनों का विवाह 1 सितंबर 1994 को हुआ था। पायल नाथ एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी राम नाथ की बेटी हैं और एक सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके दो बेटे हैं—जाहिर अब्दुल्ला और ज़मीर अब्दुल्ला।

लंबे समय तक अलग रहने के बाद, उमर अब्दुल्ला और पायल नाथ ने आपसी सहमति से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 31 जुलाई 2026 को दोनों का कानूनी रूप से तलाक हो गया।वहीं, निधि राजदान मूल रूप से कश्मीरी पंडित परिवार से हैं और उनका पैतृक निवास बडगाम है। उन्होंने 2005 में लेखक नीलेश मिश्रा से शादी की थी। दो साल बाद 2007 में दोनों का तलाक हो गया था। हालांकि, उमर अब्दुल्ला देश के एक मात्र सीएम नहीं हैं, जिन्होंने सीएम रहते शादी रचाई हो। उनसे पहले पांच सीएम ऐसा कर चुके हैं।

उमर अब्दुल्ला से पहले इन्होंने सीएम रहते की शादी

1. भगवंत मान (पंजाब) – 7 जुलाई 2022 को डॉ. गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी की। उस समय वह पंजाब के सीएम थे।

2. एचडी कुमारस्वामी (कर्नाटक) – 2006 में अभिनेत्री राधिका से दूसरी शादी की। उस समय वह कर्नाटक के सीएम थे। इस शादी का खुलासा 2010 में हुआ था।

3. वीरभद्र सिंह (हिमाचल प्रदेश) – 1985 में प्रतिभा सिंह से दूसरी शादी की। उस समय वह हिमाचल प्रदेश के सीएम थे।

4. प्रफुल्ल कुमार महंत (असम) – 29 अप्रैल 1988 को जयश्री गोस्वामी महंत से शादी की। उस समय वह असम के सीएम थे।

5. डॉ. यशवंत सिंह परमार (हिमाचल प्रदेश) – 1974 में सत्यवती डांग से दूसरी शादी की। उस समय वह हिमाचल प्रदेश के सीएम थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...