1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of applying sheet mask: स्किन को हाइड्रेट करने के अलावा अंदर से साफ करता है शीट मास्क

Benefits of applying sheet mask: स्किन को हाइड्रेट करने के अलावा अंदर से साफ करता है शीट मास्क

चेहरे की खूबसूरती बनाये रखने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्टों का इस्तेमाल करते है। उन्ही में से एक शीट मास्क। शीट मास्क लगाने से स्किन में ग्लो आता है और चेहरा खूबसूरत नजर आता है। शीट मास्क को एसेंस में डुबोया जाता है। जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of applying sheet mask: चेहरे की खूबसूरती बनाये रखने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्टों का इस्तेमाल करते है। उन्ही में से एक शीट मास्क। शीट मास्क लगाने से स्किन में ग्लो आता है और चेहरा खूबसूरत नजर आता है। शीट मास्क को एसेंस में डुबोया जाता है। जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते है।

पढ़ें :- UPI लेनदेन पर MDR लगाने को लेकर भड़कीं मायावती, बोलीं- दोनों हाथों से टैक्स वसूली है सरकार की नई व्यवस्था

आप इस सीट का अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं। फेस शीट मास्क स्किन (sheet mask) को अंदर से पोषण पहुंचाती है और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। शीट मास्क स्किन को हाइड्रेट रखने में भी काफी फायदेमंद माना गया है। इससे स्किन शॉफ्ट और शाइनी नजर आती है।

शीट मास्क (sheet mask) स्किन की सूजन को कम करता है, स्किन को तरोताजा रखता है और पिंपल्स, दाग धब्बों को दूर रखता है। फेस शीट मास्क में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन से झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। चेहरे पर शीट मास्क का इस्तेमाल करने से पहले आप अपने चेहरे को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद चेहरे पर टोनर लगाएं और फिर शीट मास्क को पैकेट से निकालकर अपने चेहरे पर लगा लें।

15 से 20 मिनट शीट मास्क (sheet mask) को चेहरे पर लगा रहने दे। उसके बाद चेहरे से शीट मास्क हटाकर चेहरा धो लें। फिर मॉइश्चराइजर लगा ले। आप एक हफ्ते में दो से तीन बार अपने चेहरे पर शीट मास्क लगा सकते हैं। शीट मास्क को हमेशा साफ हाथों से लगाए। कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। इसलिए इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरुर करें।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...