1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Bhagwan Shree Hari Vishnu : भगवान श्री हरि विष्णु को अर्पित करें शंखपुष्पी के फूल,हर मनोकामना पूर्ण होगी

Bhagwan Shree Hari Vishnu : भगवान श्री हरि विष्णु को अर्पित करें शंखपुष्पी के फूल,हर मनोकामना पूर्ण होगी

भगवान विष्णु को जगत का पालनहार माना जाता है। शेष शैया पर विराजमान भगवान नारायण की पूजा में भक्तगण मंत्रोच्चार, आरती , पूजन, भोग प्रसाद प्रभु को अर्पित करते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bhagwan Shree Hari Vishnu : भगवान विष्णु को जगत का पालनहार माना जाता है। शेष शैया पर विराजमान भगवान नारायण की पूजा में भक्तगण मंत्रोच्चार, आरती , पूजन, भोग प्रसाद प्रभु को अर्पित करते है। भगवान विष्णु की पूजा के लिए सप्ताह में गुरुवार यानी बृहस्पतिवार का दिन विशेष होता है। भगवान विष्णु की विधिवत पूजा के बाद उनकी आरती करने के पश्चात ही पूजा पूरी मानी जाती है। भगवान विष्णु को कुछ खास फूल अत्यंत प्रिय हैं। पूजा में भगवान विष्णु को उनके प्रिय फूल चढ़ाने चाहिए इससे उनकी कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि भगवान विष्णु के प्रिय फूल चढ़ाने से प्रभु अत्यंत प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं कौन से फूल हैं भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय जिन्हें चढ़ाने से प्राप्त हो सकती है उनकी कृपा।

पढ़ें :- Bhadrapada Purnima 2026 Date : भाद्रपद पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं और तेज के साथ होता है , जानें पौराणिक  महत्व

 कमल
भगवान विष्णु का कमल के फूल अत्यंत प्रिय हैं।  श्री हरि को कमल के फूल चढ़ाना चाहिए। इससे  प्रभु प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से जीवन में खुशहाली आती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

शंखपुष्पी
शंखपुष्पी के फूल श्री हरि को बेहद पसंद हैं। भगवान की विधि विधान से पूजा करें और उन्हें शंखपुष्पी का फूल अर्पित करें

गेंदा
भगवान श्री हरि विष्णु को गेंदा का फूल अर्पित करना बहुत फलदायी होता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु को गेंदा के फूलों की माला पहनानी चाहिए।

पढ़ें :- Masik Durga Ashtami 2026 : भाद्रपद की मासिक दुर्गाष्टमी व्रत पालन करने से आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है , जानें मुहूर्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...